logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गर्मी ठहरी ठंढ फिर आई? दिल्ली सहित 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार शाम से ही तेज और ठंढी हवाएं चल रही थीं। इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी भी जारी की है।

Imd weather forecast

दिल्ली में बारिश। Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

देश में चढ़ते तापमान के बीच दिल्ली-एनसीआर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रविवार सुबह बारिश हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में मौसम सुहावना हो गया। मौसम इतना ठंढा हो गया कि लोगों सुबह सो रहे लोगों को अपने कमरे के पंखे बंद करने पड़े। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार शाम से ही तेज और ठंढी हवाएं चल रही थीं। इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी भी जारी की है। 

 

मौसम विभाग ने 15 मार्च से 19 मार्च के बीच दिल्ली, यूपी समेत 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेंगी। इस दौरान बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिरेगी।

 

यह भी पढ़ें: जिनके पास PNG है उन्हें नहीं मिलेगा LPG सिलिंडर, सरकार का नया आदेश

मैदानी इलाकों में गरज के साथ बारिश

IMD ने शनिवार शाम को ही बताया था कि पश्चिमी विक्षोभ 15-16 मार्च को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और आस-पास के मैदानी इलाकों पर असर डाल सकता है। मौजदूा पश्चिमी विक्षोभ के कारण 15 और 16 मार्च को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा बिजली कड़कने, तेज़ हवाएं, ओले गिरने की संभावना हो सकती है। विभाग ने लोगों को को सलाह दी थी कि वे मौसम के आधिकारिक अपडेट लेकर जरूरी सावधानी बरतें।

 

 

 

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज यानी तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है। 15 और 16 मार्च को उत्तर प्रदेश में 15, 18 और 19 मार्च को पश्चिमी राजस्थान में, और 18 और 19 मार्च को पूर्वी राजस्थान में भी छिटपुट हल्की वर्षा, गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

 

मौसम विभाग के मुताबिक 15 और 16 मार्च को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में और 16 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है। 15 से 19 मार्च के दौरान हिमाचल प्रदेश में और 15 मार्च से 16 मार्च और 18 और 19 मार्च को उत्तराखंड में गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: रिचार्ज से रिकॉल तक, सियासत के बिना कैसे जनहित के मुद्दे उठा रहे राघव चड्ढा?

असम-अरुणाचल के मौसम का हाल

इसके अलावा 14 और 16 मार्च को असम में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और 15 मार्च को भारी बारिश की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी 14 और 16 मार्च को; अरुणाचल प्रदेश में 14-16 मार्च के दौरान और नागालैंड में14 मार्च को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

किसानों को दी गई सलाह

मौसम विभाग ने किसानों को खुले में जाने से बचने की सलाह दी है, लेकिन कुछ राज्य ऐसे हैं जहां खतरनाक हीटवेव की भी चेतावनी जारी की गई है। यहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच सकता है। उत्तर भारत में लोगों के लिए विशेष रूप से चेतावनी जारी की गई है।

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें