गर्मी देश के ज्यादातर राज्यों में कहर ढा रही है। लोग बारिश की उम्मीद में हैं लेकिन मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तर भारत में देरी से पहुंच सकता है। देरी की वजह से जल्द बारिश के लिए अभी लोगों और तरसना पड़ सकता है। मानसून अभी देश के कई हिस्सों में धीमी गति से आगे बढ़ रहा है।
मुंबई में मानसून 8 जून को ही दस्तक दे देता है लेकिन अभी तक अपना असर नहीं दिखा सका। दिल्ली में हाल में हुई बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें मानसून की नहीं हैं। ये बारिश पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हुई हैं। 23 जून के आसपास महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मानसून और फैलने की संभावना है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और विदर्भ में लू के हालात अभी बने रहेंगे। उत्तर भारत में भी बारिश होगी।
यह भी पढ़ें: गर्मी ने किया बेहाल, चादर-तकिया लेकर समुद्र के किनारे रेत पर सो रहे मुंबई के लोग
किन राज्यों में बारिश के आसार हैं?
पिछले 24 घंटों में देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। असम-मेघालय, पश्चिम बंगाल और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में बारिश हुई है। सिक्किम में कहीं-कहीं 12 से 20 सेमी बारिश दर्ज की गई है। अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और झारखंड में भी भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक इन राज्यों में रविवार को भी ऐसा ही मौसम रह सकता है।
किन राज्यों में होगी भारी बारिश?
अगले कुछ दिनों में उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 21 जून तक सिक्किम और उप-हिमालयी बंगाल में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। मध्य और पूर्वी भारत में आज तेज गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज आंधी चलने की संभावना है। 40-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी और लू का कहर, UP और बिहार में बढ़ गईं स्कूल की छुट्टियां
किन राज्यों में होगी भारी बारिश?
कोंकण-गोवा और मध्य महाराष्ट्र में लू पड़ने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और विदर्भ में 25 जून तक, जबकि बिहार और तेलंगाना में 21 जून तक लू के हालात बने रह सकते हैं। लोगों को ज्यादा देर धूप में न निकलने और खूब पानी पीने की सलाह दी गई है।
दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में अगले 3-4 दिनों तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर या शाम को हल्की-फुल्की बारिश, गरज-चमक और 40-60 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज हवाएं चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 36-40 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: आपकी ये 3 आदतें गर्मी में आंखों के लिए है खतरनाक
मौसम विभाग ने क्या चेतावनी दी है?
मछुआरों को बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के कुछ हिस्सों में समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है। किसान भारी बारिश, आंधी और लू से अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहें। IMD के अनुसार, आगे की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।