दीवाली के बाद छठ पूजा के लिए दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग अपने गांव-घर जाने के लिए ट्रेनों में बाद किसी तरह घुस जाना चाहते हैं। लोगों की इस भीड़ को संभालने के लिए उत्तर रेलवे ने कई स्तर की तैयारियाँ की हैं। इसी कड़ी में सोमवार को रेलवे ने दिल्ली क्षेत्र से 23 विशेष रेलगाड़ियाँ और 6 अनारक्षित विशेष रेलगाड़ियाँ (TOD) चलाई, ताकि यात्री अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।
आज आनंद विहार टर्मिनल से 9, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 6, शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन से 5, दिल्ली जंक्शन यानी पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से 3, हज़रत निज़ामुद्दीन से 3 और रोहतक से 1 रेलगाड़ी का संचालन किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: '9 महीने बोतल और गांजा पीते हैं किसान..' MP जनार्दन मिश्रा ऐसा क्यो बोले?
31 ट्रेनों का होगा संचालन
रेलवे ने जानकारी देते हुए बताया है कि 11 नवंबर 2026 (बुधवार) को दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनों से 31 विशेष रेलगाड़ियों का संचालन प्रस्तावित हैं। इन ट्रेनों के संचालन से लोगों की परेशानी कम होंगी। उत्तर रेलवे द्वारा छठ पर्व के अवसर पर विशेष रूप से देश के पूर्वी भागों में अपने घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर बड़े पैमाने पर प्रबंध किए गए हैं। रेलवे ने स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त स्टाफ लगाया है।
वहीं, मंगलवार को दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख रेलवे स्टेशनों से कुल 27 विशेष रेलगाड़ियां (आनंद विहार टर्मिनल से 9, नई दिल्ली से 6, शकूरबस्ती से 5, हजरत निजामुद्दीन से 3, दिल्ली जंक्शन से 3 और रोहतक से 1) प्रस्थान करने के लिए निर्धारित है।
अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का फैसला
इसके अलावा दिल्ली को दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ की निगरानी के आधार पर, पहले से तय 23 पूर्व-निर्धारित विशेष ट्रेनों के अलावा, अल्प अवधि सूचना पर 6 अतिरिक्त अनारक्षित विशेष रेलगाड़ियाँ चलाई गईं। जबकि बुधवार को दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनों से 31 विशेष रेलगाड़ियों का संचालन प्रस्तावित है।
यह भी पढ़ें: 'औरतों को चोरी-छिपे देखते', बिल क्लिंट से मुलाकात पर सोनिया गांधी ने क्या लिखा?
रेलवे स्टेशनों पर निगरानी
रेलवे ने बताया है कि आज भी यात्रियों की भीड़ की निगरानी करते हुए जरूरत के हिसाब से अतिरिक्त विशेष ट्रेनों की योजना बनाई जाएंगी। मंडल रेल प्रबंधक, अपर मंडल रेल प्रबंधकों और मुख्यालय व मण्डल के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ की लगातार निगरानी की जा रही।