logo

मूड

ट्रेंडिंग:

तेज बुकिंग, नो कैप्चा और साफ इंटरफेस, IRCTC की नई BETA वेबसाइट लॉन्च

आईआरसीटीसी ने अपनी नई वेबसाइट का बीटा वर्जन लॉन्च कर दिया है। इसका इंटरफेस बिल्कुल साफ और सरल दिख रहा है। पुरानी वेबसाइट के मुकाबले पेज भी तेजी से लोड हो रहे हैं। हालांकि इसकी असली परीक्षा अभी बाकी है।

IRCTC Website

IRCTC ने लॉन्च की बीटा वेबसाइट। (Photo Credit: IRCTC)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय रेलवे ने अपनी नई वेबसाइट का बीटा वर्जन लॉन्च कर दिया है। इसका इंटरफेस बेहद सरल और साफ बनाया गया है। रेलवे का दावा है कि 24 साल पुरानी वेबसाइट की अपेक्षा नई वेबसाइट से टिकट बुक करना बेहद आसान होगा। रेलवे अभी इस वेबसाइट की टेस्टिंग कर रहा है। आम जनता अभी अपने सुझाव भी दे सकती है। अगर रेलवे को सुझाव उपयोगी लगे तो उसके आधार पर वेबसाइट में बदलाव भी किया जाएगा। एक बार टेस्टिंग पूरी होने के बाद वेबसाइट को पूरी तरह से लॉन्च कर दिया जाएगा। 

 

बता दें कि जून में जयपुर के मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNIT) के दौरे के वक्त रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 15 जुलाई तक IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च करने का ऐलान किया था। हालांकि अभी बीटा वर्जन ही लॉन्च किया गया। पुरानी वेबसाइट की तुलना में नई वेबसाइट तेज स्पीड से काम करेगी। इंटरफेस भी क्लीन होगा। तत्काल बुकिंग करना आसान होगा। अभी रेलवे की वेबसाइट से टिकट बुक करना सबसे चुनौती भरा काम है।

 

रेलवे ने कहा कि वेबसाइट का बीटा वर्जन यूजर्स को नई वेबसाइट की विशेषताओं पर प्रतिक्रिया देने की इजाजत देगा। प्रतिक्रिया में उन क्षेत्र की पहचान की जाएगी, जहां सुधार की गुंजाइश है। भविष्य में आने वाले अपडेट में इन सुधारों को शामिल किया जाएगा ताकि ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाया जा सके।

 

यह भी पढ़ें: POJK में मार्च शुरू, 12 की मौत; पाकिस्तान ने उतारे हजारों सैनिक

नई  वेबसाइट में क्या अलग होगा?

IRCTC की मौजूदा वेबसाइट के होम पेज पर बीटा वर्जन का लिंक दिया गया। इसके अलावा नई वेबसाइट का बीटा संस्करण https://www.irctc.co.in/eticket/ पर क्लिक करके भी देख सकते हैं। नई वेबसाइट में मुख्य रूप से चार अहम बदलाव या सुधार किए गए हैं। आइये एक-एक करके इनके बारे में जानते हैं।

 

  • कोई कैप्चा नहीं: अभी रेलवे की  वेबसाइट में टिकट बुक करने में सबसे बड़ी चुनौती कैप्चा है। लोगों का आधा से अधिक समय कैप्चा भरने में ही चला जाता है। कई बार सही भरने के बावजूद भी गलत बता दिया जाता है, लेकिन नई वेबसाइट में यह बवाल ही खत्म कर दिया गया। इंटरफेस को बेहद क्लीन बनाया गया। स्क्रीन पर कोई पॉप-अप विंडो नहीं खुलती। कोई फालतू का ग्राफिक्स आदि नहीं दिया गया है।

 

यह भी पढ़ें: हूती और सऊदी अरब के बीच नई झड़प की वजह क्या, पाकिस्तान कैसे फंस गया?

 

  • सभी क्लास की सीट एक क्लिक पर दिखेंगी: अभी तक अगर आप टिकट बुक करते हैं तो हर क्लास की सीट अलग-अलग क्लिक करके उनकी उपलब्धता देखनी पड़ती थी। अब एक क्लिक पर ही हर क्लास की सीट की उपलब्धता और उनका किराया दिखेगा। इससे यात्री को टिकट बुक करने में समय की बचत होगी। कई बार एक या दो सीट उपलब्ध होती है, लेकिन उन्हें खोजने में सारा समय बीत जाता है।

 

  • चेकआउट भी फास्ट: नई वेबसाइट में चेकआउट प्रोसेस को आसान बनाया गया है। पहले कई स्टेप में चेकआउट होता था। मगर इसमें से कुछ स्टेप को कम किया गया, ताकि यात्री को टिकट बुक करने में कम समय लगे।

 

  • दोबारा टिकट बुक करना और भी आसान: अगर आप बार-बार अपनी या अपने परिवार के अन्य लोगों की टिकट बुक करते हैं तो उनकी जानकारी वेबसाइट पर सेव कर सकते हैं। इससे अगली बार टिकट बुक करना आसान होगा। नाम, उम्र और अन्य ब्योरा नहीं भरना पड़ेगा। इस वेबसाइट को यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS) से भी जोड़ा जाएगा।

कब बनी थी मौजूदा वेबसाइट?

साल 2002 में आईआरसीटीसी ने अपनी मौजूदा वेबसाइट को लॉन्च किया था। यह देश का सबसे व्यस्त ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म में से एक है। रोजाना लगभग 14.5 लाख ट्रेन टिकट बुकिंग को यही वेबसाइट संभालती है। 

 


और पढ़ें