नेुपाल के जनकपुर धाम से उत्तर प्रदेश के अयोध्या के बीच सरयू कमला एक्सप्रेस की शुरुआत हो चुकी है। खास बात यह है कि इसी ट्रेन से माता सीता के मायके से रामलला के लिए तिलक लेकर 51 सदस्यीय तिलकहरू दल भी आया है। विश्व हिंदू परिषद नेपाल के अध्यक्ष संतोष साह ने बताया कि 29 नवंबर को अयोध्या में भगवान राम का तिलकोत्सव होगा। इसमें शामिल होने के लिए 51 सदस्यीय टोली 41 तरह की सामग्री लेकर जनकपुर से अयोध्या पहुंची है।
संतोष साह ने कहा कि उनके लिए गर्व की बात है कि इस बार वे भगवान राम के तिलकोत्सव का सामान लेकर सरयू कमला एक्सप्रेस से अयोध्या आए हैं। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के शुरू होने से अवध और मिथिला के लोगों के बीच रिश्ते और मजबूत होंगे।
यह भी पढ़ें: 'एंट्री रोकी, लात-घूंसे मारे, CINTAA दफ्तर में अभिनेता दीपक काजिर के साथ मारपीट
शनिवार दोपहर 1:10 पर रवाना हुई ट्रेन
शनिवार दोपहर 1:10 बजे जनकपुर से चलकर रविवार सुबह 8:10 बजे अयोध्या कैंट पहुंची। ट्रेन को रवाना करने से पहले कस्टम विभाग, आरपीएफ व आरपीएसएफ, जीआरपी एवं एसएसबी स्वान दस्ता के सहयोग से ट्रेन के डिब्बे को मेटल डिटेक्टर से रेल यात्रियों के सामानों की जांच की कार्रवाई को पूरा किया। ट्रेन के जयनगर पहुंचने पर नेपाल के एपीएफ द्वारा भारतीय सुरक्षा एजेंसी को सुरक्षा व्यवस्था का कमान सौंपा।
उसके बाद कस्टम अधीक्षक जयनगर के अधीक्षक सतीश कुमार, कुमार भवेश के साथ सीतामढ़ी, पिपरौन एवं दरभंगा अधीक्षक व हवलदार, आरपीएफ के सहायक कमांडेंट राकेश कुमार सिंह के सहयोग से ट्रेन के सभी डिब्बे की जांच की कार्रवाई को पूरा करने के बाद ट्रेन अयोध्या के लिए प्रस्थान किया। ट्रेन को आरपीएसएफ, जीआरपी जवानों के द्वारा स्कॉट किया जा रहा है।
क्या रहेगा ट्रेन का शेड्यूल?
रेलवे के शेड्यूल के मुताबिक, ट्रेन नंबर 15596 हर सोमवार शाम 5:50 बजे अयोध्या कैंट से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12:40 बजे जनकपुर धाम पहुंचेगी। ट्रेन हर शनिवार दोपहर 1:10 बजे जनकपुर से चलकर रविवार सुबह 8:10 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी।
अवध-मिथिला संस्कृति को और प्रगाढ़ करेगी यह ट्रेन
अवध मिथिला संस्कृति को और बेहतर बनाने के मकसद से रामायण सर्किट योजना के तहत चलाई जा रही सरयू कमला एक्सप्रेस के प्रति मिथिला वासियों का उत्साह काफी चरम पर देखा जा रहा है।उक्त ट्रेन से जनकपुर से 51 सदस्यीय एक विशेष टोली मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का तिलकोत्सव का भार लेकर अयोध्या के लिए प्रस्थान किया। जनकपुर महानगर पालिका के मेयर मनोज साह, विश्व हिन्दू परिषद नेपाल अध्यक्ष संतोष साह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद साह के नेतृत्व में 51 संत बुद्धिजीवियों की टोली अयोध्या के लिए प्रस्थान किया।
विहिप अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व में निजी वाहनों से सड़क मार्ग से अयोध्या तक भगवान श्री राम के तिलकोत्सव का भार लेकर जाते थे। लेकिन अब ट्रेन परिचालन से हम लोग भार को लेकर ट्रेन से अयोध्या जा रहे हैं। इस टोली में विश्व हिन्दू परिषद नेपाल के प्रदेश अध्यक्ष सुनिता ठाकुर के नेतृत्व में करीब आधा दर्जन महिला की टोली भी शामिल है।