logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'भारत में रहने पर शर्म आती है', सिब्बल ने ऐसा क्या कहा जो भड़क गई बीजेपी

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने बीजेपी के ऊपर लोकतंत्र की नींव को खत्म करने का गंभीर आरोप लगाया है।

Kapil sibal

कपिल सिब्बल। Photo Credit- PTI

देश के जाने-माने वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने रविवार को एक ऐसा बयान दिया, जिससे बीजेपी आगबबूला हो गई। सिब्बल ने रविवार को कहा था कि उन्हें ऐसे देश में रहने पर शर्म आती है, जहां सत्तारूढ़ पार्टी लोकतंत्र की नींव को खत्म करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। इसी बयान पर बीजेपी ने सिब्बल पर हमला बोला है।

 

बीजेपी ने अपनी आलोचना करने के लिए वकील कपिल सिब्बल पर तीखा हमला बोला। बीजेपी ने कहा कि कपिल सिब्बल भारत से नफरत करने करते हैं। पार्टी का कहना है कि सिब्बल 2021 में पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा पर चुप थे।

 

यह भी पढ़ें: 'मैं भारत आ रहा हूं', 6 जून को जंतर-मंतर पर होगा कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन

बीजेपी ने प्रतिक्रिया दी

दरअसल, उन्होंने यह बयान तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर दिया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक वीडियो में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कपिल सिब्बल ने देश के सर्वोच्च न्यायालय में वकालत करके करोड़ों रुपये कमाए हैं, फिर भी वह भारत में रहने पर शर्म महसूस करने की बात करते हैं।

...तब क्यों चुप रहे सिब्बल?

पूनावाला ने कहा, 'कपिल सिब्बल का कहना है कि उन्हें भारत में रहने पर शर्म आती है। सवाल यह है कि जब 2021 में चुनाव बाद हिंसा हुई और कथित तौर पर 300 से अधिक बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई, तब कपिल सिब्बल ने एक शब्द नहीं कहा। यही कपिल सिब्बल आरजी कर और संदेशखालि जैसे मामलों में भी चुप रहे।'

 

यह भी पढ़ें: 'CBSE में जेबकतरे बैठे हैं...', रीचेकिंग विवाद के बहाने भड़के राहुल गांधी

भारत से नफरत क्यों?

शहजाद पूनावाला ने कहा कि सरकार से राजनीतिक मतभेद होना स्वीकार्य है, लेकिन कुछ विपक्षी नेताओं की प्रवृत्ति बीजेपी विरोध की आड़ में देश को निशाना बनाने की है। उन्होंने कहा, 'बीजेपी का विरोध करना एक बात है, लेकिन भारत का विरोध क्यों? आप राजनीतिक मतभेद रख सकते हैं, लेकिन भारत से नफरत क्यों?'

 

अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के बारे में पूनावाला ने कहा कि किसी ने भी उनके साथ हुई बदसलूकी या हमले को सही नहीं ठहराया है। उन्होंने दावा किया कि इस मामले में गिरफ्तार किए गए कुछ लोगों के तृणमूल कांग्रेस से संबंध होने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि जो भी हो, किसी ने भी इस घटना को उचित नहीं ठहराया है।


और पढ़ें