मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गुरुवार को कस्टम विभाग ने 29 साल की एक महिला को कथित तौर पर 11.8 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। जिस महिला को गिरफ्तार किया गया है वह कोई आम महिला नहीं हैं बल्कि मशहूर मॉडल और पिछले साल 'मिसेज केरल' की रनर अप रहीं हर्षा सनी हैं। बताया जा रहा है कि जब्त किए गए सामान की कीमत करीब 11.8 करोड़ रुपये बताई गई है।
अधिकारियों के मुताबिक वह गुरुवार तड़के बैंकॉक से मुंबई पहुंची थी। बयान में कहा गया है कि आरोपी 10-11 जून की रात को बैंकॉक से एयर इंडिया की फ्लाइट टीजी-351 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची थी। कस्टम अधिकारियों ने शक के आधार पर उसे पूछताछ के लिए रोक लिया और इसके बाद खुलासा हुआ।
यह भी पढ़ें: पहले से है 5 लाख करोड़ का कर्ज, फ्री बस यात्रा के लिए कहां से पैसे लाएगा केरल?
कैसे पकड़ी गई हर्षा सनी?
बताया जा रहा है कि नियमित जांच के दौरान एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) और कस्टम विभाग को उसके व्यवहार पर संदेह हुआ, जिसके बाद उसे रोका गया। अधिकारियों ने उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें से 12 वैक्यूम-सील पैकेट मिले, जिनमें हरे रंग का पदार्थ रखा हुआ था। मौके पर एनडीपीएस (NDPS) किट से किए गए रासायनिक टेस्ट में पदार्थ के हाई-ग्रेड हाइड्रोपोनिक मारिजुआना होने की पुष्टि होने का दावा किया गया।
रिपोर्ट के मुताबिक, हर्षा सनी एक निजी बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के तौर पर काम क।रती है और पिछले साल केरल में आयोजित एक ब्यूटी पेजेंट में प्रतिभागी रह चुकी है। बरामद 12 पैकेट उसके ट्रॉली बैग में छिपाकर रखे गए थे। इसके बाद अधिकारियों ने आगे की कानूनी कार्रवाई की।
कैसे पकड़ी गई?
अधिकारियों के अनुसार, उसे नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया और कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसके साथ ही पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है और सबूतों को इकट्ठा कर रही है। पुलिस इस मामले में हर्षा की विदेश यात्रा का पूरा ब्यौरा चेक कर रही है और मामले की गंभीरता से जांच करके पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उनके साथ और कौन-कौन शामिल था।
अधिकारियों के मुताबिक मामले की जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस मामले का संबंध किसी बड़े ड्रग तस्करी नेटवर्क से है या नहीं। हर्षा सनी ने खुद को निर्दोष बताया और कहा कि विदेश यात्रा के दौरान उसकी एक व्यक्ति से दोस्ती हुई थी, जिसने उससे बैग भारत लेकर आने को कहा था।
यह भी पढ़ें: इजरायल, इंडिया और फ्रांस की तिकड़ी ने कैसे बढ़ाई तुर्की की टेंशन?
एक दिन पहले भी सामने आया ऐसा मामला
इसी तरह के एक मामले में बुधवार को भारत-नेपाल सीमा के पास महाराजगंज जिले में एक व्यक्ति को 2.30 किलोग्राम से अधिक हाई-ग्रेड हाइड्रोपोनिक वीड के साथ गिरफ्तार किया गया। अंतरराष्ट्रीय काले बाजार में इसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई गई। पीटीआई के अनुसार, सूचना मिलने पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) की टीम ने मंगलवार शाम सोनौली सीमा क्षेत्र से 34 वर्षीय मोहम्मद इदरीश को गिरफ्तार किया।
वह तमिलनाडु के रामनाथपुरम का निवासी बताया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, वह पैदल सीमा पार कर भारत में दाखिल हुआ था। जांच के दौरान उसके बैग से कथित तौर पर प्रतिबंधित पदार्थ बरामद हुआ, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस तरह की घटनाएं कई बार सामने आ चुके हैं लेकिन एजेंसियों की सतर्कता के कारण इनका खुलासा भी हुआ है।