logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सगाई से मर्डर तक, केतन अग्रवाल केस में क्या-क्या हुआ? 10 प्वाइंट्स में समझिए

पुणे के केतन अग्रवाल की इसी साल जनवरी में सिया गुप्ता से सगाई हुई थी। जून 2026 में उनकी खाई में गिरने से मौत हो गई। यह हादसा नहीं बल्कि सिया अग्रवाल और उसके प्रेमी की एक साजिश थी।

Ketan agarwal and Siya

केतन अग्रवाल की सगाई की तस्वीर, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

महाराष्ट्र के पुणे में इंदौर के राजा रघुवंशी केस जैसा ही मामला सामने आया है जहां एक युवक को उसकी मंगेतर ने कथित तौर पर धक्का देकर मार दिया। इस मामले की चर्चा अब पूरे देश में है। 19 जून को पुणे के मशहूर लोहागढ़ किले से गिरने के बाद केतन विशाल अग्रवाल नाम के व्यक्ति की मौत हो गई थी। दावा किया गया कि वह फोटो लेने के चक्कर में 350 फीट गहरी खाई में गिर गया लेकिन अब इस मामले में खुलासा हुआ है कि उसकी मंगेतर की साजिश के तहत यह सब हुआ है। केतन के परिवार ने भी कई बड़े खुलासे किए हैं। 

 

सोशल मीडिया पर अब केतन और उसकी मंगेतर के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। वीडियो में दोनों काफी खुश दिख रहे हैं और केतन अपनी मंगेतर का जन्मदिन मना रहे हैं। उन्हें सरप्राइज दे रहे हैं और फूल दे रहे हैं। लोगों के मन में एक ही सवाल है कि आखिर क्यों उसकी मंगेतर ने इतना बड़ा कदम उठाया और पुलिस को सच्चाई कैसे पता चली?

 

यह भी पढ़ें: फ्लाईओवर पर रेड कार्पेट बिछाकर मनाया बीवी का बर्थडे, पति समेत 14 गिरफ्तार

शुरुआत में माना हादसा

19 जून को पुणे के रहने वाले केतन अग्रवाल की मौत लोहागढ़ किले के पास गहरी खाई में गिरने के बाद हुई। शुरुआती जानकारी में इसे ट्रेकिंग के दौरान हुआ हादसा बताया गया और उसी आधार पर शुरुआती कार्रवाई हुई। बताया गया कि फोटो लेने के चक्कर में वह फिसल कर गिर गया। 

परिवार ने हादसे पर सवाल उठाए

केतन के परिवार ने शुरुआती कहानी पर भरोसा नहीं किया। परिवार का कहना था कि केतन ट्रेकिंग का अनुभव रखते थे और ऐसी परिस्थितियों में सामान्य फिसलन से गिरने की संभावना पर उन्हें शक हुआ। परिवार के लगातार सवालों के बाद मामले की जांच की दिशा बदली।

जांच में ट्रिप को लेकर खुलासा

जांच एजेंसियों के मुताबिक जिस आउटिंग को सामान्य ट्रेक और जन्मदिन से जोड़कर देखा गया। परिवार वालों को केतन और उसकी मंगेतर ने यही बताया था। केतन के पिता ने बताया कि वह कुछ दिन पहले ही उस जगह पर गए थे लेकिन केतन की मंगेतर सिया गोयल फिर से उसी जगह पर जाने की जिद्द करने लगी थी।  इसके बाद पुलिस ने इसी दिशा में जांच शुरू कर दी कि सिया बार-बार उस जगह जाने की जिद्द क्यों कर रही थी। 

मंगेतर और उसके प्रेमी का नाम आया सामने

जांच आगे बढ़ने पर केतन की मंगेतर और उसके प्रेमी का नाम मामले में सामने आया। पुलिस का कहना है कि केतन की मौत कोई हादसा नहीं थी बल्कि एक प्री प्लान साजिश थी। साजिश के तहत ही उसे उस जगह पर ले जाया गया था। पुलिस की जांच में इसका अब खुलासा भी हो चुका है। 

हादसा दिखाने की कोशिश

जांच अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती बयान और घटनाक्रम को ऐसे किया गया जिससे यह एक सामान्य दुर्घटना लगे। बाद में केतन के परिवार के बयान और पिछले दिनों हुई कुछ घटनाओं के कारण यह मामला संदिग्ध हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसी दिशा में जांच शुरू की। परिवार के बयानों के बाद मामला साफ हो गया था।

 

यह भी पढ़ें: कोड़े मारे, सूखी रोटी दी, गर्म भाले से कान काटे, 11 महीने तक बांधकर रखे 12 मजदूर

बहन को हुआ शक

परिवार के लोगों को शक था लेकिन उन्होंने भी शुरुआत में इसे एक हादसा माना था। केतन के अंतिम संस्कार के चार दिन बाद उसकी बहन सिया से मिलने उसके घर गई। उसने सिया से कुछ सवाल किए। इसके बाद उसे दाल में कुछ काला नजर आया। उसने इसकी पूरी जानकारी पुलिस को दी और इसके बाद पुलिस ने इसी दिशा में जांच शुरू कर दी।

प्रेमी का नाम आया सामने

इसके बाद पुलिस को जांच में कई अहम सबूत मिले। पुलिस को पता लगा कि सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी के बीच 1 जनवरी से जून के बीच 2004 फोन कॉल हुए थे। जनवरी में सिया और केतन की शादी तय हुई थी और जून में उसकी हत्या कर दी गई। 25 नवंबर को दोनों की शादी होनी थी। इन छह महीनों में सिया और उसके प्रेमी के बीच 238 घंटे बातचीत हुई। पुलिस का शक यहीं से गहरा गया। 

पुलिस को मिले अहम सबूत

जांच हुई तो पता चला कि 18 जून यानी घटना वाले दिन चेतन के फोन से इंटरनेट नहीं चला। सुबह साढ़े 10 बजे के आसपास ये घटना हुई थी औरचेतन के फोन का इंटरनेट सुबह 7 बजे से लेकर शाम को 5.40 तक बंद रहा। इसके बाद पुलिस का शक और ज्यादा बढ़ गया। इसके बाद पुलिस ने सिया से पूछताछ की और केस का पूरा एंगल ही बदल गया। 

 

यह भी पढ़ें: 'ऐसी राजनीति से यही होगा', कांग्रेस को नसीहत दे रहे पूर्व बिहार अध्यक्ष अखिलेश

प्लान करके किया मर्डर

जांच से पता चला कि 18 जून को केतन और सिया लोहागढ़ किले पर गए थे  सुबह साढ़े 10 बजे के आसपास सिया ने चेतन को बुलाया और फिर दोनों ने मिलकर केतन को धक्का देकर घाटी में गिरा दिया। इससे केतन की मौत हो गई और सिया ने इसे एक हादसा दिखाने की पूरी कोशिश की। 

 

दोनों गिरफ्तार

जांच के आधार पर पुलिस ने सिया और उसके प्रेमी चेतन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जांच के आधार पर केतन की मौत हादसा नहीं था। यह एक मर्डर था। केतन के पापा और मां ने अब सिया को दोषी माना है। उन्होंने कई ऐसी घटनाएं बताई जिनसे पुलिस का शक और ज्यादा बढ़ गया है। 


और पढ़ें