logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'जगन को जान से मारना बड़ी बात नहीं होगी...', केंद्रीय मंत्री के बयान पर मचा बवाल

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी की आलोचना करते हुए TDP नेता पेम्मासानी चंद्रशेखर ने कहा है कि जगन को जान से मारना बहुत मुश्किल नहीं होगा।

jagan mohan reddy vs pemmasani chandrashekhar

जगन मोहन रेड्डी और पेम्मासानी चंद्रशेखर, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

केंद्र सरकार में मंत्री और तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के नेता पेम्मासानी चंद्रशेखर के एक बयान पर खलबली मच गई है। वाईएसआर कांग्रेस (YSR कांग्रेस) के मुखिया और पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी के बारे में उन्होंने कह दिया कि अगर वह चंद्रबाबू नायडू के बारे में ऐसी बातें करते रहे तो जरूरत पड़ने पर जगन को जान से मारना भी बहुत मुश्किल नहीं होगा। अब उनके इस बयान पर YSR कांग्रेस ने कड़ा एतराज जताया है और कहा है कि पेम्मासानी केंद्रीय मंत्री बनने के लायक नहीं हैं।

 

इससे पहले जगन मोहन रेड्डी ने चंद्रबाबू नायडू पर 'क्रेडिट चोरी' के आरोप लगाए थे। जगन का कहना था कि मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू अर्केलोरमित्तल स्टील प्लांट के बारे में लोगों से झूठ बोल रहे हैं। उनका कहना था कि इस प्लांट का काम उनके कार्यकाल में शुरू हुआ था न कि चंद्रबाबू नायडू के कार्यकाल में। जगन के मुताबिक, साल 2022 में आदित्य मित्तल से उनकी चर्चा हुई थी और वह इस प्रोजेक्ट के लिए 4800 करोड़ का निवेश करने को तैयार हुए थे।

 

यह भी पढ़ें: ट्रांसजेंडर: संसद से इतिहास के पन्नों तक, कहानी अनसुनी क्यों रही?

 

क्या बोले पेम्मासानी चंद्रशेखर?

आंध्र प्रदेश की गुंटूर लोकसभा सीट से सांसद पेम्मासानी चंद्रशेखर ने कहा है, 'अगर जगन मोहन रेड्डी हमारे सीएम एन चंद्रबाबू नायडू या हमारे नेताओं के बारे में बोलते हैं तो यह कोई बड़ी बात नही हैं। जरूरत पड़ी तो उन्हें जान से मारना हमारे लिए बहुत मुश्किल नहीं होगा।'

 

यह भी पढ़ें: 'बैलगाड़ी में चलना पड़ेगा', ममता बनर्जी ने ईंधन संकट पर केंद्र को घेरा

 

उनके इस बयान पर YSR कांग्रेस के प्रवक्ता शेख मोहम्मद शरीफ ने कहा है, 'पेम्मासानी ने जो भड़काऊ बयान दिया है हम उसकी निंदा करते हैं। वह केंद्रीय मंत्री हैं और संवैधानिक पद पर हैं और इस तरह के बयान से वह लोगों को क्या संदेश देना चाहते हैं? सत्ता में आए दो साल हो गए आपने कुछ काम नहीं किया है। जगन मोहन रेड्डी तो सिर्फ एक नेता नहीं, विश्वास और जनसमर्थन का प्रतीक हैं। आपने जिस भाषा का इस्तेमाल किया है, उसका जनता अच्छे से जवाब देगी। आप अहंकारी हो गए हैं। हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि ऐसे लोगों को मंत्री के पद पर न रखें।'

 

बता दें कि सत्ता से बाहर हो चुके जगन मोहन रेड्डी लगातार चंद्रबाबू नायडू की सरकार पर हमलावर हैं। वह कई प्रोजेक्ट को लेकर आरोप लगा चुके हैं कि पहले तो चंद्रबाबू नायडू की पार्टी ने जानबूझकर विवाद किया और अब उन्हीं प्रोजेक्ट को अपने नाम से चालू कर रहे हैं।


और पढ़ें