क्रिकेटर
विराट कोहली
और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को अक्सर वृदांवन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाते देखा जाता है। इसी सिलसिले में विराट पर आरोप लगा है कि वह प्रेमानंद के आश्रम में पहली बार जाने के लिए 5 करोड़ रुपये लिए थे। इन आरोपों के बाद उनके प्रवक्ता ने मीडिया में आकर बयान दिया है। उन्होंने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि कोहली पर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह से झूठे, मनगढ़ंत और तथ्यों से परे हैं।
हाल ही में फलाहारी महाराज उर्फ दिनेश शर्मा ने आरोप लगाया था कि विराट कोहली ने 2023 में पहली बार आश्रम आने के लिए 5 करोड़ रुपये लिए थे। इन दावों के सामने आने के बाद कोहली की टीम की तरफ से आधिकारिक सफाई जारी की गई है।
यह भी पढ़ें: CEC को घेरने में जुटा विपक्ष, खड़गे ने विपक्षी सांसदों को लंच पर बुलाया
कोहली के प्रवक्ता का जवाब
प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि विराट कोहली का आश्रम जाना केवल और केवल प्रेमानंद महाराज जी के प्रति उनकी गहरी श्रद्धा, भक्ति और सम्मान के कारण है। इसमें किसी तीसरे पक्ष या पैसे का कोई लेना-देना नहीं है। फलाहारी महाराज के लगाए गए आरोप में कोई सच्चाई नहीं है और इसे बिना किसी तथ्य के फैलाया जा रहा है।
उन्होंने साफ किया कि विराट और अनुष्का समय-समय पर आध्यात्मिक मार्गदर्शन और शांति के लिए महाराज जी के दर्शन करने वृंदावन आते रहते हैं। टीम ने इन आरोपों का पुरजोर खंडन करते हुए मीडिया से कहा कि खबरें चलाने से पहले तथ्यों की ठीक से जांच की जाए।
यह भी पढ़ें: 'आपके प्रदेश अध्यक्ष ओवर ऐक्टिंग कर रहे हैं', AAP ने खड़गे से ऐसा क्यों कहा?
फलाहारी महाराज के आरोप
दिनेश शर्मा उर्फ फलाहारी महाराज के नाम से किया गया एक दावा वायरल हो रहा है। इसमें कहा गया है कि जनवरी 2023 में हुई पहली मुलाकात के लिए राजस्थान की एक कंपनी और प्रॉपर्टी बिल्डर लॉबी ने विराट कोहली को आश्रम लाने के लिए 5 करोड़ रुपये खर्च किए थे। कहा गया कि यह सब महाराज जी की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए किया गया।