logo

मूड

ट्रेंडिंग:

CEC को घेरने में जुटा विपक्ष, खड़गे ने विपक्षी सांसदों को लंच पर बुलाया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने INDIA गठबंधन के सांसदों को लंच पर बुलाया है। इस दौरान विपक्षी नेता ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन की रणनीति तैयार कर सकते हैं।

Mallikarjun Kharge hosts lunch for INDIA bloc MPs

INDIA ब्लॉक के नेता, Photo Credit: ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के तेवर लगातार तेज होते जा रहे हैं। मंगलवार के जोरदार प्रदर्शन के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को INDIA गठबंधन के सांसदों को लंच पर बुलाया। यह बैठक दिल्ली के जनपथ स्थित सागर रत्ना रेस्तरां में रखी गई है। इस लंच के दौरान विपक्षी सांसद ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुरू हुए आंदोलन पर आगे की रणनीति तैयार करेंगे। इस लंच को लेकर दिल्ली पुलिस भी सतर्क हो गई है और सुरक्षा इंतजाम कर दिए गए हैं। सागर रत्ना के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

 

यह बैठक मंगलवार को हुए बड़े विरोध प्रदर्शन के ठीक अगले दिन हो रही है। INDIA गठबंधन के सांसदों और नेताओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ संसद से निर्वाचन सदन तक मार्च निकालने की कोशिश की थी। विपक्ष का आरोप है कि मतदाता सूची में बदलाव की प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग उनकी चिंताओं का संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा है। प्रदर्शन में राहुल गांधी , प्रियंका गांधी वाड्रा, अखिलेश यादव और तृणमूल कांग्रेस के अभिषेक बनर्जी समेत कई विपक्षी नेता शामिल हुए। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर नेताओं को निर्वाचन सदन की ओर बढ़ने से रोक दिया।

 

यह भी पढ़ें: प्रेमानंद महाराज से मुलाकात के लिए 5 करोड़? कोहली के प्रवक्ता ने दी सफाई

 

आकाशवाणी भवन में हंगामा

विपक्ष का मार्च रोके जाने के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई नेता आकाशवाणी भवन के अंदर घुस गए और वहीं धरने पर बैठ गए। राहुल गांधी काफी देर तक वहीं बैठे रहे और विपक्षी सांसदों की ओर से चुनाव आयुक्तों से मिलने की मांग दोहराते रहे। बाद में दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और दूसरे विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया। 

आज लंच पर मिलेंगे सांसद

मंगलवार देर रात तक विपक्ष का प्रदर्शन जारी रहा और राजधानी में सियासी हलचल रही। अब कांग्रेस अध्यक्ष  खड़गे की ओर से बुलाई गई लंच बैठक को मंगलवार के प्रदर्शन को आगे बढ़ाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। बैठक में विपक्षी सांसदों से मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात के लिए पत्र पर हस्ताक्षर कराने की तैयारी है। INDIA गठबंधन के नेता SIR को लेकर चुनाव आयोग से जवाब चाहते हैं और इस मुद्दे पर अपना दबाव बनाए रखना चाहते हैं। 

 

यह भी पढ़ें: '80:20 की लड़ाई फिर आ गई', सपा पर तंज कसते हुए बोले CM योगी आदित्यनाथ 

राष्ट्रपति से मुलाकात पर चर्चा

इस बीच विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात का समय मांगने की पहल की है। विपक्ष चाहता है कि चुनाव आयोग से जुड़े अपने सवालों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर अपनी आपत्तियों को राष्ट्रपति के सामने रखा जाए। हालांकि, अभी तक विपक्षी दलों की ओर से इसको लेकर जानकारी नहीं दी गई है। आज इस लंच के बाद इस मुद्दे पर विपक्ष अपने आगे की रणनीति शेयर कर सकता है। 


और पढ़ें