logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'लव जिहाद बढ़ा रहे हैं आमिर खान...', लॉरेंस गैंग ने दी धमकी, पुलिस अलर्ट

अभिनेता आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से जान से मारने की कथित धमकी मिली है। धमकी में गैंग ने गौरी स्प्रैट से आमिर खान की शादी को लव जिहाद बताया है।

Lawrence Bishnoi Gang Threatens Aamir Khan

आमिर खान और गौरी स्प्रैट। (Photo Credit - PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आमिर खान को जान से मारने की कथित धमकी मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें यह धमकी एक फेसबुक पोस्ट के जरिए दी गई है। धमकी में गैंग ने 5 जुलाई को हुई गौरी स्प्रैट से आमिर खान की शादी को लव जिहाद बताया है। हालांकि, एक्टर या उनकी टीम ने अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। 

 

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट और ऑडियो क्लिप सामने आई है। इसे कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई के भाई आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई ने शेयर किया है। पुलिस अभी इस जानकारी की पुष्टि कर रही है। आमिर खान की तरफ से औपचारिक शिकायत मिलने के बाद ही आगे की जांच शुरू की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: कार के अंदर दरोगा की लाश, पास में शराब की बोतलें, मौत पर गहराया शक

'लव जिहाद को बढ़ावा दे रहे हैं आमिर खान जैसे लोग' 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान को मिली धमकी कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है। फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए धमकी देते हुए गैंग ने लिखा, 'मैं आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई हूं। जो लोग हमारे देश में हमारी संस्कृति के खिलाफ काम कर रहे हैं और आमिर खान जैसे लोग जो 'लव जिहाद' के नाम पर इसे बढ़ावा दे रहे हैं, हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।' 

 

पोस्ट में आगे कहा गया है, 'उन्हें (आमिर खान) को बहुत जल्द जवाब दिया जाएगा। यह हमारे सनातन धर्म और हमारे देश के खिलाफ है, जो लोग स्टारडम के नाम पर ऐसी चीजों को बढ़ावा दे रहे हैं। हम उन्हें बख्शेंगे नहीं।' हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टी नहीं हुई है। 

 

यह भी पढ़ें: सोनम वांगचुक के बाद अभिजीत दीपके करेंगे भूख हड़ताल, ‘चलो संसद’ मार्च भी होगा

पुलिस कर रही वेरिफाई

मुंबई पुलिस को अब तक आमिर खान या उनकी टीम से कोई शिकायत नहीं मिली है. पुलिस को भी मीडिया से फेसबुक और वॉइस नोट के जरिए कथित धमकी की जानकारी मिली है। पुलिस फिलहाल इन दावों और वायरल पोस्ट को वेरीफाई कर रही है. 

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच भी अभिनेता आमिर खान को मिली कथित धमकी के मामले की जांच में शामिल हो गई है। आमिर खान की ओर से शिकायत मिलने पर मामला दर्ज किया जा सकता है। 

 

Related Topic:#Aamir Khan

और पढ़ें