logo

मूड

ट्रेंडिंग:

चार घंटे पत्नी को 'मुर्गा' बनाकर रखा, बाद में चाकू मार दिया

मुंबई में एक 25 वर्षीय शख्स ने अपनी पत्नी के साथ क्रूरता की हदें पार कर दी। पहले बंधक बनाकर उसे पीटा और बाद में उस पर चाकू से हमला कर दिया। यहां तक कि तेजाब फेंकने और जान से मारने की धमकी भी दी।

Mumbai News

प्रतीकात्मक फोटो। (AI-generated image)

मुंबई में एक महिला के साथ क्रूरता की खौफनाक खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी को चार घंटे तक मुर्गा बनकर रखा। उसके साथ मारपीट की। जब इतनी क्रूरता से मन नहीं भरा तो उसका पीछा करके ससुराल में हमला भी किया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान 25 वर्षीय अरबाज सैयद के तौर पर हुई है। 

 

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक अरबाज का आपराधिक इतिहास है। उसने घरेलू विवाद के अपनी पत्नी को चार घंटे तक मुर्गे की मुद्रा पर रखा। घंटों बंधक बनाकर रखा। किसी तरह महिला जब अपने मायके पहुंची तो आरोपी पीछा करके वहां भी आ धमका। यहां उस पर दोबारा हमला किया। आरोपी ने खूब हंगामा किया और चाकू से अपनी पत्नी पर अटैक कर दिया। 

 

यह भी पढ़ें: 'फोर्स बुला लें तब भी खाली नहीं करेंगे', नोटिस पर भड़कीं राबड़ी देवी

 

आरोप है कि उसने तेजाब फेंकने और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी पति अरबाज को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी की शिकायत पर मामला भी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ करीब 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

 

यह भी पढ़ें: सिर मुंडवाने पर चेहरा नहीं पहचान पाई मशीन, महिला ने लगाया बाल तो मिली अटेंडेंस

लखनऊ में पति ने की पत्नी की हत्या

यूपी की राजधानी लखनऊ में भी एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मिलने के बहाने बुलाया। जैसे ही 26 वर्षीय पत्नी चांदनी मिलने पहुंची वैसे ही आरोपी ने धारदार हथियार से हमला करके उसकी हत्या कर दी। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी ने महिला के सिर और चेहरे पर कई वार किए थे। आरोपी पति की पहचान मो. शाहिद के रूप में हुई है। वह धोबीघाट का रहने वाला है। चांदनी के साथ उसकी शादी सात साल पहले हुई थी।


और पढ़ें