logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दलेर मेहंदी विवाद: मीका सिंह बोले- सुबोध उनियाल ने फोन पर मांगी माफी

उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने बदसलूकी मामले में गायक दलेर मेहंदी से फोन पर माफी मांगी है। इससे पहले सीएम धामी ने भी उनसे बात की थी।

Daler Mehndi controversy

मंत्री ने फोन पर मांगी माफी। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 23 अक्टूबर को पंजाबी गायक दलेर मेहंदी से फोन पर बात की। उनसे हालिया घटनाक्रम पर चर्चा की थी। अब तीन दिन बाद यानी रविवार को मंत्री सुबोध उनियाल ने भी अपना रुख बदला है। उन्होंने गायक दलेर मेहंदी से बदसलूकी पर माफी मांगी। दलेर मेहंदी के भाई मीका सिंह ने इसकी पुष्टि की।

 

न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन पर गायक से माफी मांगी है। मीका सिंह ने खुद कहा कि मैं इस बात की तारीफ करता हूं कि सुबोध उनियाल ने माफी मांगी है। दलेर पाजी एक वरिष्ठ कलाकार हैं। संगीत जगत के लिए उन्होंने बहुत योगदान दिया। उन्होंने यह भी कहा कि उम्मीद करते हैं कि घटना को पीछे छोड़कर हम आपसी सम्मान और समझ के साथ आगे बढ़ेंगे।

 

यह भी पढ़ें: साथ दिखे अभय सिंह और खब्बू तिवारी, क्या दल के बाद अब दिल भी मिल रहे हैं?

सीएम धामी ने मीका और दलेर मेहंदी से की थी बात

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सबसे पहले मीका से फोन पर बात की थी। एक दिन बाद यानी शुक्रवार को दलेर मेहंदी से फोन पर बात की और उनका हालचाल जाना था। वहीं सार्वजनिक मंच पर मंत्री के व्यवहार के बारे में बातचीत की। सीएम ने दलेर मेहंदी को उत्तराखंड आने का न्योता दिया और कहा कि कलाकारों का हमेशा से ही स्वागत और सम्मान है। 

 

सीएम ने एक अन्य बयान में कहा था कि मंत्री पर जनता का दबाव रहा होगा। हालांकि बाद में मंत्री सुबोध उनियाल भी अपनी सफाई में कह चुके हैं कि उन्हें गायक की खराब सेहत की जानकारी नहीं थी। गायक को अपमानित करने का कोई इरादा नहीं था।

 

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश सीमा पर तनाव, घुसपैठियों को भगाने के लिए BSF ने स्मोक ग्रेनेड फेंके

उत्तराखंड में हमेशा से कलाकारों का सम्मान: सीएम

दलेर मेहंदी से बातचीत के बाद उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा था, 'प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी से फोन पर बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान पिछले दिनों हुए घटनाक्रम के संबंध में भी चर्चा हुई। लोक संस्कृति, आत्मीय आतिथ्य और सौहार्द की भावना देवभूमि की विशिष्ट पहचान है। यहां कला, संस्कृति और कलाकारों का सदैव स्वागत एवं सम्मान किया जाता है। हमारा प्रयास है कि इस घटनाक्रम को पीछे छोड़कर आपसी संवाद, सौहार्द और सकारात्मकता की भावना के साथ आगे बढ़ा जाए।'

Related Topic:#Uttarakhand News

और पढ़ें