logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मोहब्बत हमसे की, शादी मोदी साहब से कर ली...', सांसदों की विदाई पर बोले खड़गे

कांग्रेस के अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने 37 सांसदों की विदाई के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा पर कुछ ऐसा कहा कि अब यह बात चर्चा का विषय बन गई है।

modi and kharge

सांसदों की विदाई पर बोले पीएम मोदी और खड़गे, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

राज्यसभा के 37 सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। बुधवार को संसद सत्र के दौरान इन सभी सांसदों को विदाई दी गई। राज्यसभा में इन सांसदों को विदाई देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं ने अपनी बात रखी। प्रधानमंत्री मोदी ने वरिष्ठ सांसदों के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं लगता। वहीं, कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूर्व प्रधानमंत्री और राज्यसभा सांसद एच डी देवगौड़ा के लिए कहा कि उन्होंने मोहब्बत तो उनसे (कांग्रेस से) की लेकिन शादी मोदी साहब से कर ली। उनकी इस बात पर सदन में खूब ठहाके लगे।

 

संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एचडी देवगौड़ा, मल्लिकार्जुन खड़गे और शरद पवार जैसे वरिष्ठ नेताओं की तारीफ करते हुए कहा कि इन लोगों ने अपनी आधी उम्र संसदीय जीवन में गुजारी है इसलिए सभी नए सांसदों को इनसे सीखना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि जो सांसद अभी विदाई ले रहे हैं, उसमें से कुछ फिर से सदन आएंगे क्योंकि राजनीति में कोई फुल स्टॉप नहीं होता है। उन्होंने राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश की भी जमकर तारीफ की और कहा कि वह कलम के धनी तो हैं ही, कर्म के मामले में भी आगे हैं।

 

यह भी पढ़ें: 60 साल की उम्र में दूसरी शादी कर फंस गए BJP नेता! विरोध में उतरा समाज और परिवार

देवगौड़ा पर क्या बोले खड़गे?

 

मल्लिकार्जुन खड़गे ने एच डी देवगौड़ा का जिक्र करते हुए कहा, 'एच डी देवगौड़ा जी का उल्लेख करना चाहूंगा। वह प्रधानमंत्री और कई पदों पर रहे। मैं उन्हें बहुत दिनों से, 54 साल से जानता हूं। उनके साथ ही मैंने काम किया लेकिन क्या हुआ मुझे मालूम नहीं। वह तो मोहब्बत हमारे साथ किए और शादी मोदी साहब के साथ कर लिए। यह रीसेंटली हुआ है। आप कैसे माने मुझे मालूम नहीं है।' उनकी इस बात पर सदन में ठहाके गूजने लगे। खुद प्रधानमंत्री भी उनकी इस बात पर हंस पड़े। हालांकि, उस वक्त एच डी देवगौड़ा सदन में मौजूद नहीं थे।

 

 

सांसदों के रिटायरमेंट पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, 'राजनीति में रहने वाले लोग कभी रिटायर नहीं होते। देश की सेवा के जज्बे में कभी टायर्ड नहीं होते यानी रिटायर भी नहीं होते और टायर्ड भी नहीं होते।'

 

यह भी पढ़ें: केदारनाथ जाने के लिए गैर-हिंदुओं को माननी होंगी शर्तें, सारा को भी होगी परेशानी

 

बता दें कि प्रियंका चतुर्वेदी, हरिवंश नारायण सिंह, अमरेंद्र धारी सिंह, साकेत गोखले, किरण चौधरी, शरद पवार, रामदास आठवले और उपेंद्र कुशवाहा समेत कुल 37 सांसद आज रिटायर हो रहे हैं। इसमें से शरद पवार, रामदास आठवले, उपेंद्र कुशवाहा और अभिषेक मनु सिंघवी जैसे कई नेता फिर से चुनकर राज्यसभा आ रहे हैं।

 

 


और पढ़ें