logo

मूड

ट्रेंडिंग:

60 साल की उम्र में दूसरी शादी कर फंस गए BJP नेता! विरोध में उतरा समाज और परिवार

राजस्थान बीजेपी के नेता और पूर्व सासंद मानवेंद्र सिंह जसोल अपनी कथित दूसरी शादी के बाद विवादों में घिर गए हैं। चारण समाज ने उनके बहिष्कार का एलान कर दिया है और परिवार ने भी उनसे दूरी बना ली है।

manvendra singh jasol marriage

मानवेंद्र सिंह जसोल, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के नेता और पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल अपनी कथित शादी को लेकर मुश्किल में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी शादी अब एक सामाजिक विवाद का रूप ले रहे हैं। जोधपुर में आयोजित 'मारवाड़ प्रांतीय चारण सभा' की बैठक में चारण समाज के नेताओं ने मानवेंद्र सिंह के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए उनके सामाजिक बहिष्कार की अपील की है। लोग उन्हें भारतीय जनता पार्टी से निकालने की भी मांग कर रहे हैं। 

 

मानवेंद्र सिंह की उम्र 60 साल है और उनका नाम 37 साल की नीरजा सिंह चारण से जोड़ा जा रहा है। पिछले महीने जोधपुर के एक होटल में आयोजित निजी समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यह विवाद शुरू हुआ था। इन तस्वीरों में मानवेंद्र सिंह और नीरजा सिंह एक दूसरे  को माला पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद से विवाद जारी है। विवाद सोशल मीडिया से निकलकर राजनीतिक विवाद और सामाजिक मंचों तक पहुंच गया है।

 

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने ओडिशा में सोफिया फिरदौस सहित तीन विधायकों को पार्टी से निकाला

सामाजिक बहिष्कार का एलान

रविवार को जोधपुर के नागोरी गेट स्थित चारण होस्टल में  मारवाड़ प्रांतीय चारण समाज की बैठक हुई जिसमें समाज के कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। सभा में मानवेंद्र सिंह जसोल की कथित दूसरी शादी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। सऐसे प्रतिष्ठित परिवार से जुड़े मानवेन्द्र सिंह जसोल ने चारण समाज को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर के चारण समाज से अपील की कि वे मानवेंद्र सिंह की ओर से आयोजित किसी भी बैठक में भाग न लें।भा में चारण समाज के प्रांतीय अध्यक्ष सीडी देवल ने स्वर्गीय जसवंत सिंह जसोल का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका चारण समाज के साथ गहरा लगाव था।

बीजेपी से निकालने की मांग

मानवेंद्र सिंह की मुश्किलें सामाजिक बहिष्कार तक ही नहीं है बल्कि अब उनका राजनीतिक करियर भी खतरे में है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को पत्र लिखकर मानवेंद्र सिंह को बीजेपी से निष्कासित करने की मांग की जाएगी। उनका कहना है कि ऐसे चरित्रहीन व्यक्ति को पार्टी में रखना बीजेपी के हित में नहीं है। 

पत्नी की मौत के मामला भी खुला

मामला लगातार तुल पकड़ता जा रहा है और अब मानवेंद्र सिंह की पत्नी की मौत का मामला भी फिर से खुलने लगा है। सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर फिर से चर्चा शुरू हो गई है।  30 जनवरी 2024 को अलवर के पास एक सड़क हादसे में मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह की दर्दनाक मौत हो गई थी। अब चारण समाज ने इस हादसे पर गंभीर संदेह जताते हुए इसकी सीबीआई जांच की मांग उठाई है।। पीएम मोदी और बीजेपी नेताओं को लिखी चिट्ठी में इस मामले में सीबीआई से जांच करवाने की अपील की गई है। 

 

यह भी पढ़ें: महामारी के बाद बूम…फिर ब्रेक, विदेशी टूरिस्टों में भारी गिरावट, क्या हैं आंकड़े?

परिवार ने क्या कहा?

मानवेंद्र सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे हैं। इस विवाद पर उनके परिवार ने एक बयान जारी कर कहा, 'हाल में सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से हमें जानकारी मिली है कि हमारे परिवार के मानवेंद्र सिंह जसोल का दूसरे समुदाय की एक महिला से संबंध है। यह भी कहा जा रहा है कि मानवेंद्र सिंह जसोल और वह महिला अब शादीशुदा हैं।' परिवार ने इस खबर पर कहा कि किसी अन्य समुदाय की महिला के साथ उनके (मानवेंद्र सिंह) किसी भी तरह के संबंध को परिवार की मंजूरी नहीं है। 

 

 

बयान में आगे कहा गया है कि यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है और परिवार ने किसी भी महिला के साथ उनके संबंध या विवाह को स्वीकार नहीं किया है। परिवार की ओर से जारी बयान पर मानवेंद्र की मां शीतल कंवर, भाई भूपेंद्र सिंह जसोल, पुत्र हमीर सिंह जसोल और पुत्री हर्षिनी कुमारी के हस्ताक्षर हैं।

Related Topic:#Rajasthan News

और पढ़ें