logo

मूड

ट्रेंडिंग:

2021 की तरह चौंका सकता है मोदी कैबिनेट का विस्तार? समझिए वजह

नरेंद्र मोदी कैबिनेट का विस्तार प्रस्तावित है लेकिन अभी तक किसी नाम पर मुहर नहीं लग पाई है। पढ़ें रिपोर्ट।

PM Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट विस्तार को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। पहले दावा किया गया कि 28 जून से 30 जून के बीच कैबिनेट का विस्तार हो सकता है लेकिन अब यह लगातार टलता जा रहा है। ऐसा पहले भी देखा गया है कि नरेंद्र मोदी सरकार के बड़े फैसलों भनक तब तक नहीं लगती, जब तक पार्टी की तरफ कोई आधिकारिक घोषणा नहीं होती है। 

कई बार ये घोषणाएं आम लोगों को चौंकाती रही हैं। अब एक और नया दावा किया जा रहा है, जिसके बाद से कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं। राजनीतिक गलियों से अधिकारियों तक, दबी जुबान से कैबिनेट विस्तार के बारे में लोग चर्चा कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: मोदी कैबिनेट का जल्द विस्तार, नए चेहरों को मौका, कुछ पर गाज, किनकी बढ़ी चिंता?

अचानक फिर क्यों तेज हुईं अटकलें?

  • पहली वजह: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) डायरेक्टर तपन डेका के सम्मान में डिनर दिया। अमित शाह ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें भी शेयर कीं और डेका की तारीफ की है। तपन डेका रिटायमेंट के बाद ऐसा हो सकता है कि कोई बड़ी केंद्रीय जिम्मेदारी संभालें। तपन डेका रिटायरमेंट के बाद कोई महत्वपूर्ण पद संभाल सकते हैं। वह जम्मू और कश्मीर से जुड़ी कोई जिम्मेदारी ले सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो मौजूदा उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को केंद्र की कैबिनेट में लाया जा सकता है।
  • दूसरी वजह: पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में अचानक बड़ा बदलाव हुआ। मंत्री भूपेंद्र यादव के चार प्रमुख निजी सहायकों को हटा दिया गया। भूपेंद्र यादव भाजपा के अंदर मजबूत रणनीतिकार माने जाते हैं, इसलिए यह कदम चौंकाने वाला था। विपक्षी कांग्रेस ने इसे लेकर सरकार पर हमला बोला है। 

यह भी पढ़ें: बंगाल में कल पहला कैबिनेट विस्तार, 35 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

क्या कैबिनेट में होने वाला है बदलाव फिर देरी क्यों?

सूत्रों के मुताबिक मानसून सत्र से पहले कैबिनेट में फिलहाल विस्तार का एलान नहीं होगा। सरकार केंद्रीय कानूनों और संसदीय कामकाज पर फोकस कर रही है। प्रधानमंत्री का विदेश दौरा भी कैबिनेट विस्तार में देरी की एक वजह बन रहा है। प्रधानमंत्री मोदी अभी न्यूजीलैंड में हैं। 

क्या 2021 की तरह चौंकाएगा फैसला?

सूत्रों के मुताबिक 2021 के कैबिनेट विस्तार की तरह, यह सत्र भी चौंका सकता है। जुलाई 2021 में संसदीय सत्र शुरू होने से ठीक पहले मोदी सरकार ने कैबिनेट में बड़ी फेरबदल की थी। कई पुराने चेहरों को हटा दिया गया था, नए चेहरों को जगह मिली थी। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है।

Related Topic:#Narendra Modi

और पढ़ें