logo

ट्रेंडिंग:

'यह एनकाउंटर नहीं सनातन धर्म की हार', दिशा पाटनी केस में नई FB पोस्ट

12 सितंबर को बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों बदमाशों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है। इस बीच रोहित गोदारा नाम से एक एफबी पोस्ट में नई धमकी दी गई है।

Disha Patni house firing case.

दोनों बदमाश एनकाउंटर में ढेर। ( Photo Credit: PTI/Social Media)

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो बदमाशों को बुधवार को ढेर कर दिया गया है। दोनों बदमाश रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गिरोह के सक्रिय गुर्गे थे। अब इस पूरे घटनाक्रम पर एक फेसबुक पोस्ट सामने आई है। रोहित गोदारा नाम से हिंदी में लिखी लंबी-चौड़ी पोस्ट में दोनों की मौत को गिरोह के लिए बड़ी क्षति बताया गया है। यहां तक कि एनकाउंटर में शामिल लोगों को धमकी भी दी गई है। पोस्ट करने वाला ने कहा, 'दोनों ने धर्म की खातिर अपना बलिदान दिया है। यह एनकाउंटर नहीं सनातन धर्म की हार है।' 


रोहित गोदारा नाम से फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'राम-राम सभी भाइयो, मैं रोहित गोदारा, भाइयों आज ये जो एनकाउंटर हुआ है, ये हमारे लिए जीवन की बहुत बड़ी क्षति है। मैं आपको बता दूं कि ये जो न्यूज चैनल वाले जो न्यूज चला रहे है कि ढेर हुए है। ये ढेर नहीं, शहीद हुए है। इन भाइयों ने धर्म के लिए अपना बलिदान दिया है।' यहां नीचे पूरी फेसबुक पोस्ट पढ़ सकते हैं। 

 

यह भी पढ़ें: असीम मुनीर ने दिया था जनाजे में जाने का आदेश, आतंकी ने खोल दी पोल

 

12 सिंतबर को उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग की गई थी। इसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया। इसमें बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचते हैं। एक बाइक से नीचे उतरता है और दिशा पाटनी के घर पर अंधाधुंध फायरिंग करता है, जबकि दूसरा बाइक पर ही बैठा रहता है। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो जाते हैं। पुलिस जांच में आरोपियों की पहचान रविंद उर्फ कुल्लू और अरुण नाम के तौर पर हुई।

 

हरियाणा के रहने वाले थे दोनों बदमाश

17 सितंबर को गाजियबाद की ट्रानिका सिटी के पास बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हुई। गोली लगने से दोनों की मौत हो गई। रविंद्र हरियाणा के रोहतक और अरुण सोनीपत का रहने वाला था। इस ऑपरेशन को यूपी और हरियाणा एसटीएफ के अलावा दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने अंजाम दिया। दोनों ही बदमाश रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गिरोह के सक्रिय गुर्गे थे। उनके पास से पिस्तौल, मोटरसाइकिल और बड़ी मात्रा में कारतूस मिले हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'ऑनलाइन नहीं हटता किसी का नाम', राहुल के आरोपों पर ECI का जवाब

चार पुलिसकर्मी भी घायल

पुलिस के मुताबिक दोनों के ट्रानिका सिटी में होने की सूचना मिली। इसके बाद दिल्ली, हरियाणा और यूपी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पूरे इलाके को घेर लिया। जब दोनों संदिग्धों को रोकने को कहा गया तो उन्होंने टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। गोली लगने से दोनों बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत लोनी के अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों की मौत हो गई। एनकाउंटर में चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। 

 

Related Topic:#Disha Patni#UP News

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap