logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली में प्रदर्शन की वजह से कौन-कौन ट्रेनें रद्द हुईं? देखिए लिस्ट

दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ हो रहे विरोध आंदोलन के कारण भारतीय रेलवे ने कुछ ट्रेनें रद्द कर दी हैं। 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक ट्रेनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई।

 trains cancelled

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- AI Generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

राजधानी दिल्ली में चुनाव आयोग की कथित गड़बड़ियों को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। इस विरोध प्रदर्शन के जरिए लोग ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इस आंदोलन का समर्थन इंडिया गठबंधन के नेता भी कर रहे हैं। उनके साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के सदस्य 10 अक्टूबर को दिल्ली में आंदोलन करने वाले हैं। इसी बीच भारतीय रेलवे ने राजधानी दिल्ली आने वाली ट्रेनों को रद्द किया है।

 

भारतीय रेलवे ने दिल्ली आने वाली कुछ ट्रेनें रद्द की हैं, ताकि प्रदर्शन के दौरान ज्यादा भीड़ इकट्ठा न हो। जानकारी के लिए बता दें कि 10 अक्टूबर को दिल्ली के दो प्रमुख रेलवे स्टेशनों, हजरत निजामुद्दीन और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सुबह 4 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक आने वाली सभी ट्रेनों को रद्द किया गया।

 

यह भी पढ़ें: महात्मा गांधी ने कौनसी किताबें लिखीं? उनके जन्मदिन पर जान लीजिए

ये ट्रेनें हुईं रद्द

रेल मंत्रालय ने 9 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे के बाद अपनी कुछ मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया। इसके बाद 9 अक्टूबर को दोपहर 3:30 बजे अंबेडकर नगर से चलने वाली ट्रेन नंबर 20155, डॉ. अंबेडकर नगर से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन, रद्द कर दी गई। वहीं, आज शाम 5 बजे इंदौर से दिल्ली आने वाली ट्रेन नंबर 12415, ट्रेन नंबर 09309 इंदौर से हजरत निजामुद्दीन, ट्रेन नंबर 12957 साबरमती-नई दिल्ली और ट्रेन नंबर 12247 बांद्रा टर्मिनस-हजरत निजामुद्दीन को भी रद्द कर दिया गया है।

 

पश्चिम बंगाल से चलने वाली दो राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनें, 12301 हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और 12313 सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा तेजस राजधानी एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस और राजेंद्र नगर टर्मिनल (RJPB) से चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस भी रद्द की गई हैं। इसके अलावा 10 अक्टूबर को कोटा से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस भी रद्द की गई है।

 

यह भी पढ़ें: SIR के बाद कट गए करोड़ों लोगों के नाम, अब राज्यों में स्पेशल ड्राइव चलाएगा ECI

टिकट का रिफंड मिलेगा या नहीं?

रेलवे द्वारा ट्रेनें रद्द करने की वजह से लगभग 5,000 से अधिक यात्रियों पर प्रभाव पड़ेगा। भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार, जब रेलवे प्रशासन किसी ट्रेन को रद्द करता है, तो यात्रियों को टिकट का पूरा पैसा लौटाना पड़ता है। ऐसे में लगभग 5,000 से अधिक यात्रियों को टिकट के पैसे वापस मिलेंगे।

 

जिन लोगों ने मोबाइल ऐप के जरिए टिकट बुक किए थे, उन्हें पैसे वापस लेने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी। ट्रेन कैंसिल होने पर उन्हें ऑनलाइन फॉर्म भरने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। रिफंड के पैसे 3 से 7 दिनों में वापस मिल जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें: 'BJP आज मेरे साथ है, कल हो न हो', कंगना रनौत ने क्यों दिया यह बयान?

 कैसे चेक करें ट्रेन का शेड्यूल?

जो लोग ट्रेन से सफर करने वाले हैं, उन्हें घर से निकलने से पहले एक बार ट्रेन का शेड्यूल देख लेना चाहिए। इसके लिए यात्रियों को सबसे पहले IRCTC के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर जानकारी चेक करनी चाहिए। इसके अलावा, जो लोग पोर्टल चेक नहीं कर सकते, वे रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके ट्रेन की जानकारी ले सकते हैं।


और पढ़ें