logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'BJP आज मेरे साथ है, कल हो न हो', कंगना रनौत ने क्यों दिया यह बयान?

BJP सांसद कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में सनसनीखेज बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी की सदस्य हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह बीजेपी पार्टी की पपेट हैं।

Kangana Ranaut

कंगना रनौत, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद कंगना रनौत हमेशा अपने बयानों के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस बार भी वह अपने बयानों के लिए सुर्खियों में आ गई हैं। कंगना ने हाल में एक इंटरव्यू दिया था, जहां उन्होंने साफ तौर पर बताया कि वह बीजेपी की सदस्य हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह बीजेपी की पपेट हैं। साथ ही कंगना ने बताया कि वह हमेशा इसी पार्टी की सदस्य रहें, यह जरूरी नहीं है। इसके अलावा उन्होंने बेबाक अंदाज में बाबा रामदेव को करारा जवाब दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

कंगना रनौत हाल में डीडी न्यूज चैनल के एक इंटरव्यू में शामिल हुई थीं, जहां पत्रकार सुधीर चौधरी ने उनसे कई मुद्दों को लेकर सवाल किए थे, जिसका कंगना ने बेबाकी से जवाब दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने राजनीति और बाबा रामदेव के बारे में बात की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 

यह भी पढ़ें: चीनी का होगा आयात, अवैध स्टॉक रखने वालों पर होगी कार्रवाई, दाम में आएगी गिरावट

BJP को लेकर क्या बोलीं कंगना?

इंटरव्यू के दौरान कंगना ने बताया कि उन्हें बुरा लगता है जब सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल करते हैं। उन्होंने साफ तौर पर बताया कि वह बीजेपी से कभी अलग नहीं होना चाहती हैं। इसी को लेकर सुधीर चौधरी ने पूछा, जो आप बयान देती हैं, क्या वह पार्टी की लाइन होती है? तो कंगना ने कहा, 'मैं बयान जरूर देती हूं लेकिन ध्यान रखना चाहिए कि मैं किसी की पपेट नहीं हूं। बीजेपी आज मेरे साथ है, लेकिन कल हो न हो। तो मेरा अपना भी वजूद है।'

बाबा रामदेव को दिया करारा जवाब

जब इंटरव्यू के दौरान सुधीर चौधरी ने कहा, 'आप तो सनातनी हैं, तो बाबा रामदेव आपके खिलाफ कैसे हो गए?' इस पर कंगना ने कहा, 'जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के दौरान बाबा रामदेव से पूछा गया कि कंगना ने विरोध प्रदर्शन करने वालों को गटर छाप बोला, तो बाबा रामदेव ने कहा कि कंगना ने अपना बचपन देखा है, क्या था? तो क्या बाबा रामदेव मेरे बेडरूम में चमगादड़ बनकर लटका हुआ था? क्या उसने देखा था?'

यह भी पढ़ें: 14 राज्यों से 253 गिरफ्तार, स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी हमलों का था प्लान

 

इसके बाद राजनीति को लेकर कंगना ने कहा, 'मैं तो आए दिन ऐसे वीडियो देखती हूं, जिस पर लोग बोलते हैं कि कंगना ये करती है, वह करती है। हर मंत्री के साथ यह सो रही है। हर मंत्री को खुश कर रही है। यहां तक कि इसने फोटो और वीडियो रखी है।'


और पढ़ें