logo

मूड

ट्रेंडिंग:

एक झटके में 300 फीट नीचे आ गई Air India की फ्लाइट, दर्जनों यात्री हुए घायल

फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट मंगलवार को तेज टर्बुलेंस में फंस गई। विमान करीब 300 फीट नीचे आ गया, जिसमें दर्जनों यात्री और क्रू सदस्य घायल हुए हैं।

Phuket Delhi Air India flight plunged 300 feet

एयर इंडिया की फ्लाइट, Photo Credit: ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

थाईलैंड के फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट मंगलवार को उस समय तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई जब विमान क्रूज ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था। अचानक आए जोरदार झटकों के कारण विमान कुछ समय के लिए करीब 300 फीट नीचे आ गया। इस दौरान विमान में अफरा-तफरी मच गई और कई यात्री अपनी सीटों से उछल पड़े। हादसे में दर्जनों यात्री और क्रू सदस्यों को चोटें आई हैं।

 

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद घायल यात्रियों को तुरंत इलाज मुहैया कराया गया। एयरपोर्ट पर पहले से ही एंबुलेंस तैयार खड़ी थीं। कुछ यात्रियों को व्हीलचेयर पर बाहर लाया गया, जबकि कई लोगों के सिर पर पट्टियां बंधी हुई थीं। एहतियात के तौर पर सभी घायलों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया।

 

यह भी पढ़ें: 'ट्रंप के दबाव में US का एथेनॉल ना खरीदें', E20 के बहाने सड़क पर उतरे केजरीवाल

 

यह दुर्घटना कैसे हुई?

एयर इंडिया ने बताया कि फ्लाइट AI2379 ने 4 अगस्त को फुकेत से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान के दौरान क्रूज ऊंचाई पर विमान को अचानक तेज टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा, जिससे कुछ क्षणों के लिए विमान की ऊंचाई में बदलाव आया। हालांकि, पायलट ने स्थिति पर तुंरत नियंत्रण पा लिया और विमान को सुरक्षित तरीके से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतार दिया। एयरलाइन ने साफ किया कि अब तक किसी भी यात्री या क्रू सदस्य के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं मिली है।

 

फ्लाइट में मौजूद एक यात्री ने बताया कि विमान उड़ान भरने के करीब डेढ़ घंटे बाद यह घटना हुई। यात्री ने बताया, 'फ्लाइट को उड़े करीब डेढ़ घंटा हो चुका था। सुबह का समय था और हम सभी सो रहे थे। तभी अचानक विमान को जोरदार झटका लगा। ऐसा लगा जैसे फ्लाइट हवा में ही रुक गई हो और फिर इधर-उधर झूलने लगी। यह सिलसिला करीब 2-3 मिनट तक चलता रहा। इस दौरान 15-20 यात्री घायल हो गए। फ्लाइट में 100 से ज्यादा लोग सवार थे। करीब 70-80% लोगों को किसी न किसी तरह की चोट लगी। हम एयर इंडिया के खिलाफ 100 फीसदी कार्रवाई करेंगे।'

 

यह भी पढ़ें: 'जुकरबर्ग माफी मांगें, नहीं तो...', PM मोदी की रील हटाने पर बोले निशिकांत दुबे

एयर इंडिया ने शुरू की जांच

एयर इंडिया ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उसकी पहली प्राथमिकता है। एयरलाइन की मेडिकल टीम ने घायल यात्रियों का तुरंत इलाज शुरू काराय और जरूरतमंद लोगों को अस्पताल भेजा गया। कंपनी ने कहा, 'हादसे से प्रभावित सभी लोगों को हर जरूरी मदद दी जा रही है और मामले की जांच में संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग किया जा रहा है।'


और पढ़ें