पेपर लीक रोकने की दिशा में प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी
ने रविवार को बड़ा कदम उठाया है। वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने बताया कि नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में परीक्षा सुधारों पर एक हाई पावर टास्क फोर्स का गठन किया गया है। यह टास्क फोर्स अपनी रिपोर्ट देगी। उसकी सिफारिश के आधार पर परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता को सुनिश्चित किया जाएगा। जंतर-मंतर पर
कॉकरोच जनता पार्टी
के व्यापक प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार अपना वीडियो जारी किया है।
पीएम मोदी ने वीडियो संदेश में कहा, 'विद्यार्थियों के भविष्य के लिए भारत सरकार अनेक कदम उठा रही है। जिन लोगों ने विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया, वे जेलों में सड़ रहे हैं। हम फास्ट ट्रैक कोर्ट बना चुके हैं। हम कल संसद में भी कठोर कानून के प्रावधानों के साथ नया कानून बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।'
पीएम मोदी ने आगे कहा, 'हमें भविष्य के लिए सोचना है। हमारी परीक्षा पद्धति विश्वस्त, पारदर्शी और सबसे अधिक तकनीक उपयोग वाली हो, इन सारी बातों को ध्यान में रखते हुए विश्व प्रसिद्ध टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में एक हाई पावर टास्क फोर्स बनाने का निर्णय किया है, जो इग्जाम रिफॉर्म की तरफ फोकस करेगा। जल्द से जल्द आने वाली परीक्षाओं की विश्वसनीयता को सुनिश्चित करने का काम रिपोर्ट के आधार पर कर दिया जाएगा।'