logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'गंगोत्री से गंगासागर तक BJP की सरकार', 3 राज्यों में जीत के बाद बोले PM मोदी

पीएम मोदी ने तीन राज्यों में बीजेपी और एनडीए को मिली जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज गंगोत्री से गंगासागर तक बीजेपी की सरकार है। कार्यकर्ताओं ने कमाल कर दिया। बंगाल में भी कमल खिल गया।

PM Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (Photo Credit: X/@narendramodi)

शेयर करें

google_follow_us

तीन राज्यों में बीजेपी और एनडीए को मिली प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बीजेपी मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और माला पहनाकर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का स्वागत किया। पीएम मोदी ने बंगाल में मिली जीत को वर्षो की साधना बताया।  

 

उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया और कहा कि बंगाल में कमल खिल गया है। इन कार्यकर्ताओं ने कमाल कर दिया। नया इतिहास रच दिया।

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं वीएस बाबू, जिन्होंने CM स्टालिन को हराया; कभी बेहद करीबी थे

 

पीएम मोदी ने आगे कहा कि नितिन नबीन के अध्यक्ष बनने के बाद यह पहले विधानसभा चुनाव थे। इस जीत में नितिन नबीन का बहुमूल्य मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को मिला। पीएम मोदी ने 4 राज्यों के उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशियों को मिली जीत का भी जिक्र किया।

आज भारत का संविधान जीता है: पीएम मोदी

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि जय और पराजय लोकतंत्र का स्वाभाविक हिस्सा है। मगर पांच राज्यों की जनता ने दिखा दिया कि यह हमारा भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी क्यों हैं? लोकतंत्र हमारे लिए सिर्फ एक तंत्र नहीं है। यह हमारी रगों में दौड़ता संस्कार है। आज सिर्फ भारत का लोकतंत्र नहीं जीता है। आज देश का संविधान भी जीता है। हमारी संवैधानिक संस्थाएं जीती हैं। हमारी लोकतांत्रिक प्रक्रियाएं जीती हैं।

रिकॉर्ड तोड़ मतदान का भी जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में करीब 93 फीसद मतदान होना। अपने आप में ऐतिहासिक रहा है। असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरलम में मतदान के नए रिकॉर्ड बने हैं। इसमें भी महिलाओं की भागेदारी बहुत अधिक रही। यह भारतीय लोकतंत्र की सबसे उजली तस्वीर है। पीएम मोदी ने चुनाव आयोग, उसके कर्मचारी और मतदान से जुड़े कर्मियों के अलावा सुरक्षा बलों का भी आभार जताया और कहा कि भारत के लोकतंत्र की गरिमा को बनाए रखने में आप सबका योगदान इतिहास हमेशा याद रखेगा।

 

यह भी पढ़ें: 5 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, बीजेपी या कांग्रेस; किसने मारी बाजी?

गंगासागर तक बीजेपी सरकार: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले साल 14 नवंबर को जब बिहार चुनाव के नतीजे आए थे तब मैंने बीजेपी मुख्यालय से कहा था गंगा जी बिहार से आगे बहते हुए गंगासागर तक जाती हैं। आज बंगाल की जीत के साथ गंगोत्री से गंगासागर तक कमल ही कमल खिल गया है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और अब पश्चिम बंगाल। आज मां गंगा के इर्द-गिर्द बसे इन राज्यों में बीजेपी-एनडीए की सरकार है।

मां गंगा और ब्रह्मपुत्र का आशीर्वाद मिला

पीएम मोदी ने करीब एक दशक पुराना किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा कि 2013 में बीजेपी ने जब मुझे प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया और मैं काशी में अपना नामांकन पत्र भरने गया। तब पत्रकारों ने मुझे घेर लिया तो स्वाभाविक रूप से मेरे ह्रदय से एक ध्वनि निकली कि मैं न आया हूं, न मुझे किसी ने भेजा है, मां गंगा ने मुझे बुलाया है। आज मैं हर पल अनुभव कर रहा हूं कि मां गंगा का आशीर्वाद निरंतर हम सब पर है। गंगा जी के साथ-साथ ब्रह्मपुत्र का भी हम पर बहुत आशीर्वाद रहा। मां कामाख्या का बहुत आशीर्वाद रहा है। असम की जनता ने तीसरी बार बीजेपी-एनडीए पर भरोसा किया है।

 


और पढ़ें