logo

मूड

ट्रेंडिंग:

राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पुलिस हिरासत में, आकाशवाणी भवन पर कांग्रेस का हंगामा

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अपने समर्थकों के साथ आकाशवाणी भवन पर धरने पर बैठे थे। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है।

Ragul Gandhi Priyanka Gandhi Protesting near Akashvani

राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं के साथ आकाशवाणी भवन पर धरने पर बैठे हैं। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मंगलवार को INDIA गठबंधन के सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग के दफ्तर निर्वाचन सदन की ओर मार्च किया। मार्च के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा आकाशवाणी भवन के पास धरने पर बैठ गए। पुलिस ने उन्हें चुनाव आयोग तक जाने नहीं दिया। कांग्रेस नेताओं ने आकाशवाणी भवन पर ही धरना देना शुरू कर दिया। 

राहुल गांधी को अब पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों नेता आयोग के दफ्तर तक पहुंचने की कोशिश में आकाशवाणी भवन परिसर में दाखिल हुए और वहीं धरने पर बैठ गए। शाम को आकाशवाणी भवन पर हंगामे की स्थिति बनी, जब पुलिस ने राहुल, प्रियंका और अन्य नेताओं को वहां से हटाने की कोशिश की।

पुलिसकर्मी कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेने की कोशिश करते दिखे लेकिन संख्या इतनी ज्यादा थी कि पुलिस के लिए मुश्किल स्थिति पैदा हो गई। नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा मौके पर मौजूद रहे। विरोध मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण ( SIR ) और चुनाव आयोग के फैसलों में कथित गड़बड़ियों को लेकर है।

यह भी पढ़ें: 20 दिन, एक एजेंडा, एक घेराबंदी, कांग्रेस का नया मिशन BJP के लिए आफत क्यों है?

 

दिनभर चला प्रदर्शन, कई नेता हिरासत में

सुबह करीब 10:51 बजे विपक्षी नेताओं ने मार्च शुरू किया। समाजवादी पार्टी के कुछ सांसद सुरक्षा बैरिकेड पर चढ़ गए। दोपहर में पुलिस ने सांसदों को हिरासत में लेना शुरू किया। अखिलेश यादव , अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओ'ब्रायन को भी हिरासत में लिया गया। राहुल गांधी के बैरिकेड पर चढ़ने का वीडियो भी सामने आया।

मुख्य चुनाव आयुक्त से क्या कहना चाहते हैं राहुल गांधी?

राहुल गांधी ने कहा कि वे सिर्फ CEC से मिलकर उन्हें बताना चाहते हैं कि उन्होंने 'वोट चोरी' की है। उन्होंने कहा कि पुलिस अगर उन्हें यहां से हटाना चाहती है तो कम से कम बताए कि वे देश में कहां बैठ सकते हैं। राहुल ने यह भी कहा कि कांग्रेस यहीं अपना प्रदर्शन जारी रखेगी। शाम को यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब और NSUI व यूथ कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया। PTI के मुताबिक कुछ कार्यकर्ता लंबे धरने की तैयारी में कालीन भी लेकर पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें: 'ज्ञानेश कुमार BJP का हथियार', उद्धव-राज की महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की मांग

BJP इस प्रदर्शन पर क्या कह रही है?

BJP ने मार्च को राहुल गांधी को दोबारा लॉन्च करने की कोशिश बताया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। BJP सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उधर AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी CEC के इस्तीफे की मांग का समर्थन किया। BJD ने भी पार्टी अध्यक्ष नवीन पटनायक के निर्देश पर मार्च में शामिल होने का फैसला किया।

 

Related Topic:#Rahul Gandhi

और पढ़ें