logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मोदी, शाह, भी इस्तीफा दें', CJP आंदोलन में पुलिस ऐक्शन पर भड़के राहुल गांधी

राहुल गांधी ने संसद परिसर में कहा कि प्रधानमंत्री ने अभी तक सोमवार को पुलिस की हिंसा पर माफी तक नहीं मांगी है। पढ़ें रिपोर्ट।

Rahul Gandhi PTI

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को दिल्ली में NEET पेपर लीक के खिलाफ हुए प्रदर्शन पर कहा है कि देश के युवाओं के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए था। उन्होंने छात्रों पर पुलिस के लाठीचार्ज वाले फैसले की आलोचना की है। राहुल गांधी ने कहा है कि किसी लोकतांत्रिक देश में ऐसी कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। छात्र सिर्फ परीक्षा में धांधली को लेकर जवाबदेही चाहते हैं, जिसके जवाब में सरकार उन्हीं पर हिंसा कर रही है।

राहुल गांधी ने कहा है कि यह देश के भविष्य का सवाल है, सरकार ऐसी मांगों का इस तरह से दमन नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा है कि देश की शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से अदाणी, अंबानी और राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ ने कब्जा लिया है। उनहोंने दावा किया कि अब छात्रों को लगने लगा है कि देश में उनका कोई भविष्य ही नहीं बचा है। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार को कम से कम जवाबदेही तो तय करनी चाहिए। 

यह भी पढ़ें: 'युवा विरोधी हैं PM', राहुल गांधी बोले- शिक्षा मंत्री से इस्तीफा भी नहीं ले सकते

राहुल गांधी, नेता विपक्ष, लोकसभा:-
देश का छात्र कह रहा है, 'हमारा कोई भविष्य नहीं और इस सरकार के मंत्री कह रहे हैं हमारी कुर्सी नहीं जाएगी। जिस देश में छात्र भविष्य खो दे और मंत्री कुर्सी न खोए, वहां न्याय है ही नहीं।

'इकलौता रास्ता भी सरकार ने बंद कर दिया'

राहुल गांधी ने कहा, 'देश के युवाओं के साथ ऐसा बर्ताव नहीं किया जाना चाहिए। देश के युवाओं के पास मौके नहीं हैं, सारे रास्ते बंद हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं का एक रास्ता खुला था, उसे भी बर्बाद कर दिया गया है। यहां मौजूद छात्र सिर्फ एजुकेशन सिस्टम के बारे में ही नहीं, बल्कि अपने भविष्य को लेकर भी शिकायत कर रहे हैं। वह अंबानी और अदाणी, और RSS के एजुकेशन सिस्टम पर पूरी तरह कब्जा करने की वजह से शिकायत कर रहे हैं।'

'मोदी  और शाह भी इस्तीफा दें'

राहुल गांधी ने कहा, ' यह युवाओं के भविष्य का मामला है। वे अंबानी की शादी और उसमें खर्च हुए 1000 करोड़ रुपये को देखते हैं, जबकि उनके पास अपना बिजनेस शुरू करने के लिए पैसे नहीं हैं। यह मामला एजुकेशन से कहीं बड़ा है। भारत के छात्र कह रहे हैं कि भारत में उनका कोई भविष्य नहीं है। उनकी बात सही है। धर्मेंद्र प्रधान, गृह मंत्री और प्रधानमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।'

 

 

प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई से सरकार क्यों नाराज है?

राहुल गांधी ने सोमवार को प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ने को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने सोमवार को कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी भारत के इतिहास के सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री हैं। इतने युवा विरोधी कि एक नाकाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी नहीं ले सकते।'

यह भी पढ़ें: देहरादून में 'छात्रों की गूंज', राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा



राहुल गांधी ने कहा है, '152 पेपर लीक। 7.5 करोड़ छात्र पीड़ित और सजा एक दोषी को भी नहीं। सजा किसे मिली? मेहनती युवाओं को। जब इन बच्चों ने शिक्षा के जायज सवाल उठाए तो जवाब में मिली लाठी और हिरासत। लीक करने वाले अपराधी आजाद और वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे जाते हैं, पीटे जाते हैं। यह सरकार सिर्फ युवाओं को नाकाम नहीं कर रही, उनपर टूट पड़ी है।'

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में क्या हुआ था?

प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से आगे चलकर संसद की ओर आगे बढ़ रहे थे। रेलवे भवन और राजीव चौक में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। कई प्रदर्शनकारियों को चोटें आईं हैं, कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। पुलिस का दावा है कि 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को चोटें आईं हैं। 


और पढ़ें