logo

मूड

ट्रेंडिंग:

त्योहारों में एक्स्ट्रा ड्यूटी, स्टेशनों पर यात्रियों की मदद में जुटे रेलकर्मी

उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए खास इंतजाम किए हैं। इसके लिए कर्मचारी हर मोर्चे पर चैनात किए गए हैं।

Railway workers on extra duty during festivals helping passengers at stations

आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर तैनात कर्मी। Photo Credit- Khabargaon

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

त्यौहारी सीजन में शहरों से अपने घरों की तरफ जाने के लिए रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ हो रही है। इतनी भारी भीड़ को मैनेज करने के लिए भारतीय रेलवे और उसके कर्मचारी युद्ध स्तर पर काम कर रहा है। दिवाली और छठ जैसे त्योहारों के दौरान घर जाने वाले यात्रियों की संख्या बहुत ज्यादा हो जाती है। ऐसे में आम दिनों में स्टेशनों पर काम करने वाले रेलकर्मी नाकाफी होते है। ऐसे में रेलकर्मी एक्स्ट्रा ड्यूटी देकर और अपनी छुट्टियां कुर्बान करके यात्रियों को उनके गांव-जवार पहुंचाने में मदद कर रहे हैं।

 

उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए खास इंतजाम किए हैं। 

आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर खास इंतजाम

आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर रेलवे ने अलग से यात्रियों के लिए टिकट काउंटर बनाया है, जिससे लोगों को किसी तरह ही परेशानी ना हो। यात्रियों की मदद के लिए रेलवे ने आरपीएफ के साथ में कमर्शियल विभाग और अन्य विभागों के कर्मियों की तैनाती की है। जो यात्री किसी भी तरह की जानकारी चाहते हैं, ये कर्मी उन्हें एक तरह से गाइड का काम कर उन्हें सही दिशा दे रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: कल से दिल्ली से पटना के बीच चलेगी स्पेशल वंदे भारत, इन स्टेशनों पर ठहराव

 

बैरिकेडिंग करके बनाया गलियारा

आनंद विहार स्टेशन पर रेलवे ने रस्सियां लगाकर और बैरिकेंडिग करके घेराबंदी की है, जिससे प्लेटफॉर्म पर अधिक भीड़ होने पर यात्रियों को सुरक्षित ट्रेन में चढाया जा सके। इसमें रेलवे सुरक्षा बल के जवान लोगों की मदद कर रहे हैं। वहीं, ट्रेन के जनरल कोच में लोगों के चढ़ने के लिए रेलवे प्रशासन ने बैरिकेडिंग करके गलियारा बनाया है। इसी गलियारे में यात्री लाइन लगाकर खड़े हो रहे हैं और अपनी बारी आने पर ही ट्रेन में चढ़ रहे हैं।

 

नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों के लिए सुविधा

इस कदम से यात्रियों में किसी भी तरह की हड़बड़ी नहीं देखी जा रही है। लोग अपनी बारी आने पर कोच में चढ़ते हुए दिखाई दिए। इसी तरह से नई दिल्ली स्टेशन पर भी रेलवे ने इंतजाम किए हैं। यहां अनरिजर्वड यात्रियों की सुविधा के लिए आउंटर बनाए गए हैं। यहां आने पर रेलकर्मी उन्हें लाइन में लगवाकर ट्रेन के कोच तक पहुंचा रहे हैं और लाइन में ही लगवाकर ट्रेन में बैठने में मदद कर रहे हैं, जिससे किसी भी तरह की अफरातफरी का माहौल ना बने।

 

यह भी पढ़ें: वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का शुभारंभ, क्या रहने वाला है खास?

 

सुरक्षा के लिए अतिरिक्त तैनाती

बता दें कि त्योहारी सीजन में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की है। यात्रियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए रेलवे सुरक्षा बल के जवानों की बड़े पैमाने पर तैनाती की गई है। उत्तर रेलवे ने इस दौरान कुल 2040 RPF जवान तैनात किए हैं। इनमें 1300 जवान अतिरिक्त लगाए गए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए नई दिल्ली, आनंद विहार, हजरत निजामुद्दीन और पुरानी दिल्ली स्टेशनों पर अतिरिक्त बल लगाया गया है।

कितने कर्मियों की छुट्टियां रद्द हुईं?

काम का भार बढ़ने, यात्रियों की बढ़ी हुई संख्या और स्पेशल ट्रेन के सुगम संचालन को ध्यान में रखते हुए सामान्य तौर पर रेल कर्मियों की छुट्टियों की मनाही है। मगर, बीमारी या अत्यधिक जरूरी काम होने की स्थिति में छुट्टी संबंधित अधिकारी द्वारा अप्रूव की जाएंगी।

कितने एक्स्ट्रा कर्मी काम पर लगाये गए हैं?

रेलवे ने जानकारी देते हुए बताया है कि विभिन्न विभागों से लगभग 2000 अतिरिक्त स्टाफ दिल्ली में दिवाली और छठ पर भीड़ के मद्देनजर दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनों पर लगाए गए हैं।

दीपावली-छठ पर कितनी स्पेशल ट्रेन चला रहा रेलवे?

उत्तर रेलवे ने बताया कि अकेले दिल्ली क्षेत्र में 5 नवंबर 2026 से 7 नवंबर तक दीपावली के मौके पर 100 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। वहीं, दिल्ली क्षेत्र में ही 8 नवंबर 2026 से 15 नवंबर तक 200 से ज्यादा छठ पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।


और पढ़ें