logo

ट्रेंडिंग:

फिर चुनाव से पहले राम रहीम को मिली पैरोल, जेल से बाहर बीतेंगे 30 दिन

डेरा सच्चा सौदा के मुखिया और दुष्कर्म केस में दोषी राम रहीम को एक बार फिर 30 दिन की पैरोल मिल गई है। इससे पहले वह हरियाणा चुनाव के दौरान पैरोल पर बाहर आया था।

ram rahim

राम रहीम, Photo Credit: PTI

हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और रेप केस में दोषी राम रहीम को एक बार फिर से पैरोल मिल गई है। इस बार राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिली है। रोचक बात है कि इस बार भी चुनाव के आसपास ही पैरोल मिली है। इससे पहले राम रहीम को हरियाणा विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव और पंजाब चुनाव के दौरान भी पैरोल मिलती रही है। अब वह 12वीं बार जेल से बाहर आ रहा है। रेप जैसे जघन्य केस में दोषी पाए जाने के बावजूद बार-बार पैरोल और फरलो मिलने को लेकर अदालतों ने भी नाराजगी जाहिर की थी। राम रहीम को साल 2017 में 20 साल की सजा सुनाई गई थी क्योंकि उसे अपनी दो शिष्याओं के साथ दुष्कर्म करने का दोषी पाया गया था। 

 

दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। इसके बाद मार्च के पहले हफ्ते में हरियाणा के 8 नगर निगम और 32 नगर परषिद के लिए चुनाव होने हैं। ऐसे में इस पैरोल को राजनीति से जोड़कर देखा जाना तो बनता ही है। इससे पहले 1 अक्तूबर 2024 को भी राम रहीम को पैरोल मिली थी। तब वह उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बरनावा में बने अपने आश्रम में 20 दिन रहा था। बता दें कि हरियाणा में विधानसभा के चुनाव अक्तूबर महीने में ही हुए थे। डेरा सच्चा सौदा ने लोकसभा चुनाव 2024 और हरियाणा चुनाव में बीजेपी को वोट देने की अपील भी की थी।

 

यह भी पढ़ें- पत्थर फेंके, तोड़फोड़ की... प्रयागराज जा रही ट्रेन पर भीड़ का हमला

 

कहां रहेगा राम रहीम?

 

रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार की सुबह जेल से निकलने के बाद इस बार राम रहीम बरनावा के आश्रम के बजाय सिरसा स्थित डेरे में ही रहेगा। बताया जा रहा है कि 8 साल के बाद राम रहीम अपने डेरे में लौटा है। 2017 से अभी तक यानी कुल 8 सालों में वह 12 बार जेल से बाहर आ चुका है। आज उसे जेल से लेने के लिए उसकी सहयोगी हनीप्रीत लाव लश्कर के साथ जेल पहुंची थी। बता दें कि डेरा सच्चा सौदा मुख्य रूप से तो हरियाणा के सिरसा में है लेकिन डेरे से जुड़े लोग दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में फैले हुए हैं।

 

यह भी पढ़ें- बागपत में 'निर्वाण लड्डू महोत्सव' में मची भगदड़, दर्जनों लोग घायल

 

कितनी बार जेल से बाहर आया राम रहीम?

 

इससे पहले, राम रहीम को 2020 में एक बार, 2021 में 1 बार, 2022 में 3 बार, 2023 में 3 बार और 2024 में भी तीन बार जेल से बाहर आने का मौका मिला है। जेल से बाहर आकर उसने म्यूजिक वीडियो भी रिलीड किए हैं। कुल 12 बार में राम रहीम को 8 बार पैरोल मिली है और 4 बार वह फरलो पर बाहर आ चुका है। राम रहीम की कुल पैरोल और फरलो का समय मिलाकर देखें तो वह लगभग 8 महीने से ज्यादा समय तक जेल से बाहर ही रहा है।

 

इस बार जेल से बाहर आने के बाद राम रहीम ने अपने समर्थकों से अपील की है कि वे अपनी-अपनी जगह पर रहें और सिरसा न आएं।

Related Topic:#Ram Rahim

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap