logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली में 22,000 करोड़ का चावल घोटाला? सौरभ भारद्वाज ने लगाए गंभीर आरोप

सौरभ भरद्वाज ने आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार 22,000 करोड़ रुपये का चावल घोटाला करने की योजना बना रही थी।

Saurabh Bharadwaj

AAP नेता सौरभ भरद्वाज। Photo Credit: SB/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि दिल्ली की मौजूदा भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार ने सब्सिडी वाले चावल के एक बड़े घोटाले की योजना बनाई थी। उनका कहना है कि यह घोटाला 3 साल में लगभग 22,000 करोड़ रुपये का हो सकता था।

सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि असम की एक कंपनी और दिल्ली सरकार ने मिलकर भारतीय खाद्य निगम (FCI) से गरीबों के लिए भारी सब्सिडी वाला चावल मांगा। हर हफ्ते 31,000 मीट्रिक टन चावल की मांग की गई थी, जिसे दिल्ली के गरीब लोगों में बांटना था।

 

यह भी पढ़ें: 5 साल में 16 मेडिकल कॉलेज का वादा किया, पंजाब की AAP सरकार एक भी नहीं बनवा पाई

हर हफ्ते, करीब 143 करोड़ रुपये का घोटाला

सौरभ भरद्वाज ने आरोप लगाया, 'यह चावल गरीबों तक कभी नहीं पहुंचा। पूरा चावल हरियाणा की एक निजी कंपनी को ऊंचे दाम पर बेच दिया गया, जिससे भारी मुनाफा कमाया गया। इस तरह हर हफ्ते करीब 143 करोड़ रुपये का घोटाला होने वाला था।'

 

सौरभ भरद्वाज, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, AAP:-
असम की एक कंपनी और दिल्ली सरकार ने FCI से भारी सब्सिडी वाले चावल लेने के लिए औपचारिक अनुरोध भेजा। दिल्ली के गरीबों में बांटने के लिए हर हफ्ते 31,000 मीट्रिक टन चावल की भारी मात्रा की मांग की गई थी। यह सब्सिडी वाला चावल एक भी गरीब व्यक्ति तक नहीं पहुंचा। सारा चावल हरियाणा की एक निजी कंपनी को भारी मुनाफे पर बेच दिया गया। इसका मतलब है कि 3 साल तक हर हफ्ते 143 करोड़ रुपये के घोटाले की योजना बनाई गई थी। यह 3 साल में ₹22,000 करोड़ का एक सुनियोजित घोटाला था।

'11 हजार करोड़ रुपये का हो सकता था नुकसान'

सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि असम की कंपनी को हर हफ्ते लगभग 70 करोड़ रुपये का कमीशन मिल रहा था। अगर यह 3 साल तक चलता तो करीब 11,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता था। उन्होंने दावा किया कि इस पूरे मामले का खुलासा केंद्र सरकार के सतर्कता विभाग ने किया।

यह भी पढ़ें: पंजाब: पुरानी पेंशन का वादा पूरा नहीं किया तो AAP सरकार पर कितना भारी पडे़गा?

 

भड़क गए बीजेपी समर्थक 

दिल्ली के खाद्य और आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा हैं। सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि उनके विभाग ने ही FCI को यह पत्र लिखा था। भारतीय जनता पार्टी समर्थकों को नेताओं ने एक सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि आम आदमी पार्टी के नेता ऐसे आरोप लगाते रहे हैं, जिनमें कोई आधार नहीं होता।

Related Topic:#AAP#Saurabh Bhardwaj

और पढ़ें