logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मिडिल ईस्ट-अमेरिका पर सफाई देगी सरकार, आज संसद में बोलेंगे विदेश मंत्री

विदेश मंत्री जयशंकर सोमवार को मिडिल ईस्ट में चल रही टेंशन को लेकर देश के सामने मोदी सरकार की ओर से अपनी बात रखेंगे।

jaishankar parliament

विदेश मंत्री जयशंकर। Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

मिडिल ईस्ट में चल रही टेंशन पर भारत सरकार कड़ी नजर रख रही है। इस बीच सरकार भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और कच्चे तेल की स्थिति को लेकर संसद के दोनों सदनों में जानकारी देगी। विदेश मंत्री एस जयशंकर सोमवार को बजट सत्र के दूसरे सत्र में दोपहर में केंद्र सरकार की ओर से जानकारी देंगे। 

 

सत्र के हंगामेदार होने की आशंका है। समूचा विपक्ष आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, पश्चिम एशिया में संघर्ष और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर मोदी सरकार मोर्चा खोलेगा। इससे सरकार और विपक्ष के बीच संसद में नए सिरे से टकराव हो सकता है। 

 

इसके साथ ही इस सत्र से चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों का रुख तय होने की उम्मीद है। क्योंकि आज संसद में जो मुद्दे उठाए जायेंगे वह चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: शुरू हो गया गर्मी का कहर, हिमाचल से महाराष्ट्र तक चलेगी लू; ताजा अपडेट जानें

जयशंकर का बयान अहम होगा

जयशंकर का आज संसद में दिया जाने वाला बयान अहम है क्योंकि विपक्ष लगातार पीएम मोदी को कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर घेर रहा है। ऐसे में विदेश मंत्री आज कई बातों से पर्दा उाकर सरकार का पक्ष देश के सामने रखेंगे। जयशंकर ईरान यद्ध और होर्मुज स्ट्रेट से तेल सप्लाई में दुनिया भर में मंदी के बीच भारत को 30 दिनों के लिए रूसी तेल खरीदने की अमेरिकी सरकार की छूट पर भी जवाब दे सकते हैं। 

जयराम रमेश ने सरकार को घेरा

इस बीच कांग्रेस महासचिव और सांसद जयराम रमेश ने X पर एक पोस्ट में कहा, 'यह पता चला है कि विदेश मंत्री पश्चिम एशिया के हालात पर संसद के दोनों सदनों में एक बयान देंगे। ऐसे मंत्रियों के बयानों में दिक्कत यह है कि (i) वे काम वाली बात पर बहुत कम बोलते हैं, जबकि पहले से पता चीजों पर ज्यादा और इससे भी जरूरी बात यह है कि (ii) सांसदों को सफाई मांगने या सवाल पूछने का मौका नहीं दिया जाता।'

 

यह भी पढ़ें: खत्म होगा ‘सरपंच पति’ का सिस्टम! केंद्र सरकार ने शुरू किया कैंपेन

कांग्रेस ने बनाई घेरने की रणनीति

कांग्रेस ने रविवार को एक महत्वपूर्ण संसदीय रणनीति समूह की बैठक की। इसमें संसद के बजट सत्र के दौरान संयुक्त रणनीति तैयार करने का फैसला लिया गया। यह बैठक कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर हुई। कांग्रेस नेता सैयद नसीर हुसैन ने कहा कि संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू होने से पहले सोमवार को राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के कमरे में संयुक्त विपक्ष की महत्वपूर्ण बैठक होगी।

 

उन्होंने बताया कि बैठक में नेतागण लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने के लिए विपक्ष द्वारा पेश प्रस्ताव पर साझा रणनीति बनाने के लिए चर्चा करेंगे। विभिन्न विपक्षी दल पश्चिम एशिया संकट और भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता सहित प्रमुख मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति पर भी फैसला करेंगे। सूत्रों के अनुसार, एकजुट विपक्ष महंगाई और हाल ही में रसोई गैस की कीमत में हुई बढ़ोतरी के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा।


और पढ़ें