केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार रात सामाजिक कार्यकर्ता
सोनम वांगचुक
की हेल्थ को लेकर अपडेट जारी किया। वांगचुक इस समय दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में भर्ती हैं। वह होश में हैं और ब्लड सर्कुलेशन स्टेबल है और उनकी पल्स, ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन सैचुरेशन अभी सामान्य स्तर पर है।
सफदरजंग हॉस्पिटल ने कहा, हालांकि सोनम वांगचुक के शरीर में डिहाइड्रेशन के लक्षण दिखे हैं। इसमें आगे कहा गया है कि लंबे समय से उपवास करने को देखते हुए, वांगचुक की हालत को और बिगड़ने और गंभीर दिक्कतों से बचाने के लिए तुरंत मेडिकल मदद की जरूरत है।
यह भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे के सांसद अब शिंदे के, ओम बिरला ने दे दी मंजूरी
एम्स दिल्ली की टीम भी कर रही निगरानी
हॉस्पिटल ने आगे कहा, 'एम्स दिल्ली के एक स्वतंत्र एक्सपर्ट ने सोनम की जांच की और इलाज करने वाली टीम के इस आकलन से सहमत थे कि उनके लिए तुरंत ओरल/इंट्रावीनस फ्लूइड और इलेक्ट्रोलाइट थेरेपी मेडिकली जरूरी है। एम्स के एक डॉक्टर भी इलाज करने वाली टीम में शामिल हो गए हैं और सोनम की मॉनिटरिंग और क्लिनिकल मैनेजमेंट के लिए लगातार उपलब्ध रहेंगे।'
सोनम वांगचुक सभी दवाएं लेने से मना किया
सफदरजंग हॉस्पिटल ने कहा, 'इलाज करने वाली टीम और इंडिपेंडेंट एक्सपर्ट द्वारा इलाज की तुरंत जरूरत के बारे में बार-बार काउंसलिंग के बावजूद, सोनम वांगचुक ने इंट्रावीनस फ्लूइड, ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन और सभी दवाएं लेने से मना कर दिया है। मरीज के परिवार ने भी अभी तक बताए गए मेडिकल मदद के लिए मंजूरी नहीं दी है।'
यह भी पढ़ें: 'न इलाज चल रहा और न ही रिपोर्ट दी जा रही', सोनम की पत्नी ने लगाया बड़ा आरोप
परिवार को सलाह देने की हो रही कोशिश
बयान में आगे कहा, 'मरीज अभी भी करीबी मेडिकल निगरानी में है। इलाज करने वाली टीम मरीज और उसके परिवार को सलाह देने की पूरी कोशिश कर रही है ताकि वे जल्द से जल्द सहमति दें और बताए गए इलाज को मान लें, ताकि उनकी सेहत सुरक्षित रहे और जिन दिक्कतों से बचा जा सकता है, उन्हें रोका जा सके।'