logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पंजाब में एक और सरपंच की हत्या, थार से जाना जिदंगी पर पड़ा भारी

पंजाब में सरपंच की हत्याओं का सिलसिला नहीं थम रहा है। तरनतारन में दो सरपंचों की हत्या के बाद अब मोगा में एक और सरपंच की हत्या से सनसनी फैल गई है।

Moga News

सरपंच हरपिंदर सिंह की फाइल फोटो। ( Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

पंजाब के मोगा जिले में एक सरपंच की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे बाघापुराना-कोटकपूरा मार्ग पर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस अभी तक आपसी रंजिश में हत्या की बात कह रही है। मृतक की पहचान हरपिंदर सिंह उर्फ ​​हैप्पी के तौर पर हुई है। वह मोगा जिले के पट्टो हीरा सिंह गांव के सरपंच थे।

 

पुलिस का कहना है कि फॉर्च्यूनर सवार तीन से चार लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने आठ से 10 राउंड फायरिंग की। गोली लगने के बाद हरपिंदर सिंह को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचा गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

 

यह भी पढ़ें: अगर बलेंद्र शाह बने नेपाल के प्रधानमंत्री तो भारत से कैसे होंगे रिश्ते?

 

बाघापुराना थाने के एसएचओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे फायरिंग की जानकारी मिली। अभी तक हत्या व्यक्तिगत दुश्मनी और सियासी रंजिश का नतीजा लग रही है। सीसीटीवी फुटेज के जरिये कुछ संदिग्धों की पहचान कर ली है।

 

वारदात की जानकारी मिलते ही मोगा के एसएसपी अजय गांधी घटनास्थल पर पहुंचे। उनका कहना है कि मृतक सरपंच पर 10-12 आपराधिक केस दर्ज थे। एक गुट से उनकी दुश्मनी चली आ रही थी। हत्याकांड को रंजिश में अंजाम दिया गया है। पुलिस ने अभी तक हत्याकांड के पीछे आतंकी एंगल से इनकार किया है। सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों और कार की पहचान कर ली गई है। पुलिस की टीमें उनके पीछे लगी हैं।

थार से जाना जान पर पड़ा भारी

बताया जा रहा है कि हरपिंदर सिंह को कुछ समय पहले जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने इस संबंध में बाघापुराना पुलिस थाने में शिकायत भी दी थी और अपनी जान को खतरा बताया था। सरपंच हरपिंदर सिंह अक्सर बुलेटप्रूफ गाड़ी में चलते थे। मगर शुक्रवार वे थार गाड़ी से निकले थे। हमलावरों ने इसी का फायदा उठाया और बाघापुराना-कोटकपूरा मार्ग पर करीब 10 राउंड फायरिंग करके जान ले ली। 

 

यह भी पढ़ें: राज्यसभा ना मिलने पर बीजेपी में 'चूं' नहीं, कांग्रेस में क्यों हो जाती है बगावत?

 

  • तरनतारन: यहां वाल्टोहा गांव में सरपंच जरमल सिंह की हत्या की गई। वह एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे। सरपंच जरमल सिंह आम आदमी पार्टी से जुड़े थे। दविवंदर बंबीहा गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी। पुलिस ने मुख्य शूटर समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। 

 

  • 18 फरवरी को ही तरतारन में दूसरे सरपंच की हत्या को अंजाम दिया गया। वे भी एक विवाह समारोह में पहुंचे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सिद्धू फार्म मैरिज पैलेस में तीन शूटरों ने हत्या को अंजाम दिया था। गांव ठट्ठियां महंता के सरपंच हरबरिंदर सिंह भी आम आदमी पार्टी से जुड़े थे। वारदात में उनके चचेरे भाई को भी गोली लगी थी। आरोपियों ने पिस्टल और एके-47 से घटना को अंजाम दिया था। आतंकी लखबीर सिंह लंडा ने घटना की जिम्मेदारी ली है।

 

  • जालंधर: 28 फरवरी को यहां जम्हूरी किसान सभा के नेता और बूटे दी छन्ना के सरपंच मोहिंदर सिंह पर जानलेवा हमला किया गया। मोहिंदर भी आम आदमी पार्टी से जुड़े हैं। हालांकि यह घटना आपसी रंजिश में की गई थी। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को गिरफ्तारर कर लिया है। 
Related Topic:#Punjab News

और पढ़ें