लोकसभा में विपक्ष के नेता
राहुल गांधी
के द्वारा प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी
और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को लेकर केंद्र सरकार ने भारत सरकार ने इटली के साथ अपने द्विपक्षीय रिश्तों में आपसी सम्मान और समझ की अहमियत पर जोर दिया है। केंद्र ने यह भी माना है कि दोनों देशों के बीच गहरे और मजबूत रिश्ते हैं।
बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति का मजाक उड़ाने के लिए राहुल गांधी पर लगातार तीखा हमला कर रही है। रक्षा मंत्री
राजनाथ सिंह
ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत की विदेश नीति पर उनकी टिप्पणियां बेहद निचले स्तर की और निंदनीय हैं।
राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के इस तरह के व्यवहार को भारत में स्वस्थ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरे का संकेत मानते हैं।
यह भी पढ़ें: सिंधु जल संधि से ऑपरेशन सिंदूर तक, पाकिस्तान को राष्ट्रपति मुर्मू का कड़ा संदेश
विदेश मंत्रालय का आया बयान
उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी की टिप्पणियां नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा को कम करती हैं। इस बीच विदेश मंत्रालय ने कहा, 'इटली के साथ हमारे गहरे और मजबूत रिश्ते हैं। हम इस रिश्ते को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जब दो देशों के बीच दोस्ती और द्विपक्षीय रिश्तों की बात आती है, तो यह जरूरी है कि उन्हें आपसी सम्मान और समझ के दायरे में बनाए रखा जाए।'
राहुल-संदीप का मॉक हग
गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के एक इवेंट में राहुल गांधी ने पार्टी नेता संदीप दीक्षित को 'मॉक हग' करके बधाई दी थी। इस मामले पर जवाब देते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने राहुल गांधी से पूछा कि वह कब बड़े होंगे? जोशी ने कहा, 'राहुल गांधी, आप कब बड़े होंगे? भारत चलाने के लिए मैच्योर लीडरशिप की जरूरत है, न कि शौकिया ड्रामा की। लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को जोकर कहना यह साबित करता है कि आप अपनी काबिलियत से बाहर हैं।'
यह भी पढ़ें: 'गांधी सरनेम और ऐसा शर्मनाक बयान', PM मोदी को लेकर राहुल पर बरसे राजनाथ सिंह
राहुल गांधी ने कहा क्या था?
बता दें कि राहुल गांधी ने गुरुवार को रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए बीजेपी-आरएसएस को जोकरों का झुंड बताते हुए कहा था कि उन्हें भारत की कोई समझ नहीं है, और साथ ही, उन्होंने विदेश नीति संबंधी मोदी के तरीके का मजाक उड़ाया था। उन्होंने कहा था कि यह नीति सिर्फ नेताओं को गले लगाने तक ही सीमित है।