logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'आपदा आते ही कालाबाजारी ढूंढ लेते हैं', LPG किल्लत के बीच अखिलेश का BJP पर हमला

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि आखिर इस संकट के समय बीजेपी के मंत्री, सांसद, विधायक और करोड़ों कार्यकर्ता कहां भूमिगत हो गए हैं?

lpg gas cylinder

अखिलेश यादव। Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

देशभर में गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी और मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपीवाले कह रहे हैं कि 'गैस' की कोई कमी नहीं है तो विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का दावा करनेवाले उनके मंत्री, सांसद, विधायक और कार्यकर्ता छिप क्यों गए हैं। सपा प्रमुख ने कहा कि इस समय बीजेपी को लोगों की मदद करनी चाहिए। 

 

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि आखिर इस संकट के समय बीजेपी के मंत्री, सांसद, विधायक और करोड़ों कार्यकर्ता कहां हैं? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता भूमिगत हो गए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं को भूमिगत ठिकानों से बाहर निकलकर जनता के बीच जाना चाहिए और गैस एजेंसियों से लोगों को गैस सिलेंडर दिलवाने में मदद करनी चाहिए।  

 

यह भी पढ़ें: पेट्रोल पंप और गैस के लिए लंबी लाइनें, देशभर में अफरा-तफरी; अब मिलेगा कैरोसिन?

बीजेपी के नेता-कार्यकर्ता दिखाई नहीं दे रहे?

यूपी के पूर्व सीएम अध्यक्ष ने कहा कि जब आम लोग गैस की कमी से परेशान हैं, तब बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता दिखाई नहीं दे रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर जनता को गैस नहीं मिल रही है तो वह क्या करे। क्या लोग बीजेपी नेताओं के घरों का घेराव करें, उनके कार्यालयों पर जाएं या फिर उनकी गाड़ियों को रोककर जवाब मांगें। 

 

 

 

जिम्मेदारी से बचने की कोशिश करती है बीजेपी

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी हर संकट के समय सच्चाई को नकारने की कोशिश करती है। उन्होंने कहा कि जब भी देश में किसी चीज की किल्लत होती है, बीजेपी सरकार पहले उसे नकारती है। कोरोना में ऑक्सीजन गैस से लेकर, आज खाने व अन्य तरह की गैस हो या फिर खाद की किल्लत सबके बारे में भाजपाइयों की यही चाल रहती है। बाद में स्थिति गंभीर होने पर भी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश करती है।

 

सपा प्रमुख ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी आपदा के समय भी कालाबाजारी का रास्ता खोज लेती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की गलतियों का खामियाजा जनता क्यों भुगते? सत्ताधारी बीजेपी और झूठी सेवा का ‘शताब्दीय’ दावा करनेवाले उनके अनरजिस्टर्ड संगी-साथी भूख से तड़प रहे लोगों के लिए मुफ्त भोजनालय चलाएं, नहीं तो नजर न आएं।

 

यह भी पढ़ें: 'LPG को लेकर घबराने की जरूरत नहीं', गैस संकट के बीच PM मोदी का देश को भरोसा

किल्लत के बीच केंद्र सरकार दावा

दरअसल, गैस सिलेंडर की कथित किल्लत के बीच केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार दावा कर रही है कि देशभर में एलपीजी सिलेंड की कोई कमी नहीं है, लेकिन शहर दर शहर और कस्बों से लेकर गांवों तक में सिलेंडर लोगों को नहीं मिल रहा है। लोग लाइनों में घंटों खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, मगर उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। इससे पहले मुंबई, दिल्ली, बैंगलुरु, हैदराबाद समेत चेन्नई के होटलों को कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंद हो गया था। इन घटनाक्रमों के बीच विपक्ष मोदी सरकार की ईरान को लेकर चुप्पी और होमुर्ज स्ट्रेट को लेकर निशाना साथ रहा है।  


और पढ़ें