logo

मूड

ट्रेंडिंग:

शरजील और उमर खालिद को नहीं मिली अंतरिम जमानत, SC ने दिल्ली पुलिस से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने उमर खालिद और शरजील इमाम को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि पहले वह दिल्ली पुलिस का पक्ष सुनेगी।

शरजील इमाम और उमर खालिद, Photo Credit: Social Media

शरजील इमाम और उमर खालिद, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

लंबे समय से जेल में बंद शरजील इमाम और उमर खालिद को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई के बाद इन दोनों को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के 3 जजों की बेंच ने इस केस में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। यह सुनवाई शरजील इमाम और उमर खालिद की याचिका पर हुई थी। दोनों ने दिल्ली हाई कोर्ट से उस फैसले को चुनौती दी थी जिसमें उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया गया था। इन दोनों को साल 2020 में दिल्ली में हुए दंगों के मामले में गिरफ्तार किया गया है और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) लगाया गया है।

 

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच ने इस केस में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान उमर खालिद की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने इस बीच अंतरिम जमानत देने का अनुरोध किया। शरजील इमाम की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ दवे ने भी लंबे समय से जेल में बंद होने का हवाला देते हुए इसी तरह की राहत देने का अनुरोध किया। इस पर सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने ‘आज नहीं’ कहकर जमानत देने से इनकार कर दिया।

 

यह भी पढ़ें: UP में BJP के 'सिंबल हमारा, प्रत्याशी तुम्हारा' फॉर्मूले पर भी राजी नहीं सहयोगी

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा कि अंतरिम जमानत के अनुरोध पर विचार करने से पहले वह पुलिस का पक्ष सुनेगी। शीर्ष अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि इस मामले को प्रशासनिक स्तर पर चीफ जस्टिस के सामने रखा जाए, ताकि इस पर विचार करने के लिए तीन जजों की एक बेंच का गठन किया जा सके। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अपनी याचिकाओं में दोनों कार्यकर्ताओं ने यह दलील देते हुए जमानत मांगी है कि अभियोजन पक्ष संरक्षित गवाहों के बयान दर्ज कराने में विफल रहा है और सुप्रीम कोर्ट की ओर से लगाई गई एक वर्ष की रोक की अवधि समाप्त होने वाली है।

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं कॉमेडियन यश महेश्वरी जिसने महिलाओं के सिंदूर लगाने पर किया भद्दा कमेंट?

 

नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (CAA), 2019 और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के विरोध में हुए प्रदर्शनों के दौरान उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा भड़क उठी थी। इस मामले में इमाम को 25 अगस्त 2020 को गिरफ्तार किया गया था जबकि उमर खालिद को 13 सितंबर 2020 को गिरफ्तार किया गया था। तब से ही ये दोनों जेल में बंद हैं और कुछ मौकों पर अंतरिम जमानत के अलावा जेल से बाहर नहीं आ पाए हैं।


और पढ़ें