logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IAS नवीन मित्तल के PS को आया अटैक, CPR देते रहे मंत्री, नहीं बची जान

मंत्री ने दौड़कर CPR देने की कोशिश की लेकिन IAS नवीन मित्तल के निजी सचिव की जान नहीं बच सकी।

CPR

तेलंगना विधानसभा में CPR देते मंत्री वकिति श्रीहरि। Photo Credit: PRO

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

तेलंगाना विधानसभा परिसर में मंगलवार को एक अचानक सीनियर IAS अधिकारी नवीन मित्तल के निजी सचिव राजू बेहोश होकर गिर पड़े। कैबिनेट मंत्री वकिति श्रीहरि ने उन्हें तुरंत देखा और दौड़कर CPR देने की कोशिश की। कोई उपाय काम नहीं आया, राजू की मौत हो गई।

वकिति श्रीहरी ने भी जान बचाने की कोशिश की लेकिन नहीं बचा सके। डॉक्टर के पहुंचने तक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। उन्होंने मेडिकल स्टाफ को बुलाया और राजू को अस्पताल ले जाने का इंतजाम किया। अस्पताल पहुंचने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

CPR क्या है?

कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) की मदद से उन रोगियों को वक्ती तौर पर राहत दी जा सकती है, जिनकी सांस धीमी पड़ रही हो और दिल काम करना बंद कर रहा हो। शरीर के अंगों तक ब्लड सर्कुलेशन इससे ठीक किया जा सकता है। ऐसे मरीजों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की जरूरत होती है।

Related Topic:#Telangana News

और पढ़ें