logo

मूड

ट्रेंडिंग:

भारत आने से पहले ही शी चिनफिंग का विरोध, पुलिस ने तिब्बतियों को हिरासत में लिया

दिल्ली में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए आ रहे चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग का विरोध हुआ है।

Chinese President Xi Jinping

शी चिनफिंग का दिल्ली में विरोध। Photo Credit- ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

राजधानी दिल्ली में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। मगर, शी के भारत की यात्रा पर आने से पहले ही उनका विरोध हो रहा है। शुक्रवार को शी चिनफिंग की भारत यात्रा का विरोध करने के लिए प्रगति मैदान के पास तिब्बती नागरिक जुटे। दिल्ली पुलिस ने पांच तिब्बती नागरिकों को हिरासत में लिया है।

 

प्रगति मैदान में ही मौजूद भारत मंडपम में ब्रिक्स सम्मेलन हो रहा है। शी के विरोध को लेकर सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी वायरल हो रही हैं, जिसमें प्रगति मैदान टनल से हिरासत में लिए गए कुछ लोगों को कथित तौर पर खंभों पर चढ़ते और चीनी प्रतिनिधिमंडल के लिए लगाए गए पोस्टरों को फाड़ने की कोशिश करते हुए देखा गया है।

 

यह भी पढ़ें: स्टेशन पर करता था चोरी, दिल्ली RPF ने 55 मुकदमे वाले मुजरिम को दबोचा

मजनूं का टीला पर भी विरोध

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिए गए लोगों को प्रगति मैदान के पास टनल से पकड़ा गया था, जहां वे शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली आने वाले चीनी प्रतिनिधिमंडल का विरोध करने के लिए इकट्ठा हुए थे। उत्तरी दिल्ली के मजनूं का टीला में भी एक तिब्बती ग्रुप के सदस्य इकट्ठा हुए और शी की भारत यात्रा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। 

 

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने पुतिन को गिफ्ट किया 'तिरुक्कुरल' ग्रंथ, इसकी खासियत क्या है?

इलाके में भारी पुलिस तैनाती

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में भारी पुलिस तैनाती की गई है। चीन ने 10 सितंबर को घोषणा की कि शी चिनफिंग 12 और 13 सितंबर को दिल्ली में आयोजित हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। अधिकारी ने बताया कि किसी को भी कानून-व्यवस्था अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।


और पढ़ें