logo

मूड

ट्रेंडिंग:

OTT, फ्री डिश ने बिगाड़ा खेल, पे DTH से FM रेडियो तक के ग्राहक घट गए

TRAI की रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल-जून तिमाही में पे-DTH के ग्राहक 5.3 लाख घटे हैं। प्राइवेट FM रेडियो के विज्ञापन रेवेन्यू में भी गिरावट देखी गई है।

AI Image of DTH and FM Project

प्रतीकात्मक तस्वीर। AI इमेज। Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

देश में अब डायरेक्ट टूम होम (DTH) ग्राहकों की संख्या में गिरावट देखी जा रही है। जो DTH कंपनियां, सब्सक्रिप्शन आधारित हैं, उनके सक्रिय ग्राहकों में बड़ी गिरावट आई है। टेलीकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने  इंडियन टेलीकॉम सर्विसेज परफॉर्मेंस इंडिकेटर रिपोर्ट में बताया है कि मार्च 2026 के तक इनकी संख्या 4.909 करोड़ थी, जो जून के अंत में 4.856 करोड़ रह गई। 

30 जून 2026 को खत्म तिमाही में करीब 5.3 लाख ग्राहक कम हो गए हैं। रिपोर्ट में 1 अप्रैल से 30 जून 2026 तक के आंकड़े का जिक्र है। रिपोर्ट के मुताबिक निजी FM रेडियो चैनलों का विज्ञापन रेवेन्यू भी घटा है। जून तिमाही में यह 376.16 करोड़ रुपये रहा, जबकि मार्च तिमाही में 414.03 करोड़ रुपये था। रिपोर्ट के आंकड़े सेवा प्रदाताओं से मिली जानकारी पर आधारित हैं।

यह भी पढ़ें: घट रहा DTH का दायरा, क्यों बदल गया लोगों के TV देखने का तरीका? जानिए असली वजह

DTH में कितने ग्राहक और कितने ऑपरेटर हैं?

देश में फिलहाल 4 पे-DTH ऑपरेटर सेवा दे रहे हैं। उनके 4.856 करोड़ सक्रिय ग्राहक, प्रसार भारती की मुफ्त DTH सेवा दूरदर्शन फ्री डिश के ग्राहकों से अलग हैं। मार्च तिमाही में पे-DTH ग्राहकों की संख्या 4.909 करोड़ थी। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कुल 915 निजी सैटेलाइट टीवी चैनलों को अपलिंकिंग या डाउनलिंकिंग या दोनों की अनुमति दी है।

906 चैनल भारत में डाउनलिंकिंग के लिए उपलब्ध हैं। प्रसारकों के मुताबिक 30 जून तक इनमें से 342 पे चैनल हैं, जिन्हें चलाने के लिए आपको रिचार्ज करना होता है। इन 342 पे चैनलों में 238 SD और 104 HD हैं। बाकी 566 चैनल फ्री-टु-एयर माने गए हैं।

FM रेडियो में चैनल घटे, शहर बढ़े

मार्च 2026 तक देश में 31 निजी FM ऑपरेटर 120 शहरों में 390 चैनल चला रहे थे। जून तिमाही में पांच चैनलों की अनुमति 14 जून 2026 से सरेंडर कर दी गई। 30 जून 2026 को 30 ऑपरेटर 121 शहरों में 386 चैनल चला रहे थे। जून तिमाही के लिए विज्ञापन रेवेन्यू 391 निजी FM चैनलों का है। मार्च तिमाही का आंकड़ा 390 चैनलों का है। 30 जून को देश में 578 सामुदायिक रेडियो स्टेशन चालू थे।

यह भी पढ़ें: घर में हो रही थी दिवाली की सफाई, DTH बॉक्स में मिल गए 2 लाख रुपये

रिपोर्ट के बाकी आंकड़े क्या कह रहे हैं?

TRAI के मुताबिक देश में कुल टेलीफोन ग्राहक मार्च के 133.058 करोड़ से बढ़कर जून में 134.808 करोड़ हो गए। यह तिमाही में 1.31 फीसदी की बढ़ोतरी है। ब्रॉडबैंड ग्राहक 2.03 फीसदी से बढ़कर 108.750 करोड़ हो गए। 

रिपोर्ट में केबल टीवी के आंकड़े भी हैं। इनके मुताबिक देश में 37 पे ब्रॉकास्टर हैं, 736 रजिस्टर्ड मल्टिपल सर्विस ऑपरेटर (MSO) और 2 हेडेंड इन द स्काई (HITS) ऑपरेटर हैं। देश में इंटरनेट प्रोटोकॉल टेलीविजन (IPTV) ऑपरेटर की संख्या 76 हैं। 

यह भी पढ़ें: टेलीकॉम कंपनियों पर TRAI सख्त! ग्राहकों को देने होंगे बिना डेटा वाले रिचार्ज

क्यों FM और डिश के ग्राहक घट रहे हैं?

DTH सप्लाई चेन से जुड़े एक अधिकारी विवेक शुक्ल ने बताया, 'पे-DTH के ग्राहक घटने की सबसे बड़ी वजह दर्शकों का OTT और कनेक्टेड टीवी की ओर जाना है। TRAI के आंकड़ों में OTT अपनाने, कनेक्टेड टीवी के बढ़ने और कीमत देखने वाले परिवारों में DD Free Dish की बढ़ती पसंद का मिला-जुला असर दिखता है।'

दूरसंचार विभाग में एसडीओ रहे राजीव रंजन शुक्ल ने कहा, 'संपन्न परिवार OTT की ओर जा रहे हैं, जबकि छोटे शहरों और गांवों में एक बड़ा तबका आज भी फ्री डिश पसंद करता है। ज्यादातर चैनल अब वहां उपलब्ध हैं। हर पॉकेट में मोबाइल की पहुंच है। लोग विज्ञापनों से भाग रहे हैं, ऐड पसंद नहीं करते तो एक बड़े तबके का एफएम से मोहभंग भी हो रहा है।'

Related Topic:#TRAI

और पढ़ें