logo

मूड

ट्रेंडिंग:

PM मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी, ट्रांसजेंडर मेकअप आर्टिस्ट के खिलाफ केस दर्ज

मशहूर ट्रांसजेंडर मेकअप आर्टिस्ट जानमोनी दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके माता-पिता पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। अब उनके खिलाफ केस दर्ज हो गया है।

Jaanmoni Das

जानमोनी दास ने प्रधानमंत्री के खिलाफ की अपमानजनक टिप्पणी Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मशहूर ट्रांसजेंडर मेकअप आर्टिस्ट जानमोनी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस वजह से उनके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। कोझिकोड साइबर पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राज्य अध्यक्ष नव्या हरिदास की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया।

 

एफआईआर में आरोपी मेकअप आर्टिस्ट जानमोनी ने कथित तौर पर अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए प्रधानमंत्री के खिलाफ मानहानिकारक और अपमानजनक बातें कही थीं। इन बातों का मकसद लोगों में अशांति फैलाना और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ना था। केरल पुलिस ने कई धाराओं में मेकअप आर्टिस्ट के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

कब शुरू हुआ था विवाद? 

यह विवाद तब शुरू हुआ जब नई दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए जानमोनी ने प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी की, जिससे सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई। जानमोनी ने इंस्टाग्राम वीडियो में कहा था, ‘मेरे वीडियो को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। सच कहूं तो मुझे अंदाजा नहीं था कि यह इतना बड़ा मुद्दा बन जाएगा। मैंने दिल्ली प्रदर्शन से जुड़ा एक वीडियो देखने के बाद प्रतिक्रिया दी थी और मीडिया के एक सवाल का जवाब दिया था। शायद मैं मलयालम में अपनी बात ठीक से नहीं कह पाई।’

 

यह भी पढ़ें: रात में कैब का इंतजार कर रही थी महिला, छेड़खानी करने लगा शख्स, हो गया गिरफ्तार

 

अपनी पुरानी टिप्पणियों पर सफाई देते हुए मेकअप आर्टिस्ट ने कहा कि उनका प्रधानमंत्री की मां के बारे में कोई टिप्पणी करने का इरादा नहीं था उनका बयान सिर्फ उस वीडियो पर आधारित था जो उन्होंने ऑनलाइन देखा था।

सोशल मीडिया पर मांगी माफी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके माता-पिता को लेकर की गई अपनी हालिया आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है और कहा कि उनकी किसी को आहत करने की कोई मंशा थी। इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो में दास ने कहा कि यदि उनकी टिप्पणी से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह सार्वजनिक रूप से माफी मांगती हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि ऐसा बयान देने से पहले उन्हें तथ्यों की पुष्टि कर लेनी चाहिए थी।

 

यह भी पढ़ें: 'गांजा पीकर स्टेज पर जाती हैं सपना चौधरी', धर्मेंद्र हुड्डा ने लगाए आरोप

 

हरिदास ने मेकअप आर्टिस्ट की सार्वजनिक माफी को ठुकरा दिया। हरिदास ने कहा कोझिकोड में संवाददाताओं से कहा देश में मिली अभिव्यक्ति की आजादी का अभिप्राय यह नहीं है कि किसी के भी खिलाफ कुछ भी कहा जाए। 

Related Topic:#Narendra Modi

और पढ़ें