logo

मूड

ट्रेंडिंग:

भारी पड़ रही जंग: ओमान में ड्रोन हमला, 2 भारतीयों की मौत; 10 घायल

ओमान में ड्रोन हमले में दो भारतीय की जान गई है। वहीं 10 अन्य घायल हैं। पांच का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पांच अन्य को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Oman Drone Attack

ओमान में ड्रोन हमला। ( Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ईरान ने शुक्रवार को ओमान पर ड्रोन हमला किया। इसमें दो भारतीयों की जान गई है। 10 अन्य भारतीय घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि इनमें से कोई गंभीर तौर पर घायल नहीं है। अल जजीरा ने ओमान की सरकारी न्यूज एजेंसी के हवाले बताया कि यह ड्रोन हमला ओमान के सोहर प्रांत स्थित एक औद्योगिक क्षेत्र में हुआ। ड्रोन के मलबे की चपेट में आने से दो विदेशी नागरिकों की जान गई। वहीं कई अन्य घायल हैं।

 

इंटर-मिनिस्ट्रियल ब्रीफिंग में एडिशनल सेक्रेटरी (गल्फ) असीम महाजन ने शुक्रवार को ओमान में जान गंवाने वाले दोनों नागरिकों की भारतीय होने की पुष्टि की।  उन्होंने कहा कि मैं आप सभी के साथ मस्कट के सोहर शहर में आज हुई एक घटना को साझा करना चाहता हूं। वहां एक हमले में दो भारतीय नागरिकों की जान गई है। हम उनके परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। 11 घायलों में से 10 भारतीय हैं। पांच घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। हमारा मिशन कंपनी और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और हर तरह की मदद कर रहा है। 

 

यह भी पढ़ें: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद या खुला, ईरान के सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि ने बता दिया

 

 

चार दिन पहले 9 मार्च को इराक के बसरा पोर्ट के पास 'सेफसी विष्णु' नाम के जहाज पर हमला किया गया था। एक भारतीय नागरिक की जान गई थी। असीम महाजन ने बताया कि15 क्रू सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। सभी बसरा के एक होटल में रुके हैं। मारे गए सेफसी नाविकों के शव को वापस लाने की कोशिश चल रही है। हमारी मिशन टीम बसरा में है और हर तरह की मदद कर रही है। 

 

यह भी पढ़ें: तुर्की पर तीसरी बैलेस्टिक मिसाइल से हमला, ईरान के साथ बढ़ गया तनाव

जहाजों पर हमले में तीन भारतीय की मौत

विदेश मंत्रालय के मुताबिक एमकेडी व्योम जहाज पर हमले में एक भारतीय की मौत हुई। इसके बाद मर्चेंट वेसल स्काईलाइट अटैक पर एक अन्य भारतीय नागरिक ने जान गंवाई। अभी एक भारतीय नागरिक लापता है। तीसरे भारतीय की मौत इराक के तट के करीब सेफ सी विष्णु' नाम के जहाज पर हुए हमले में हुई। पश्चिम एशिया में फैले तनाव के बीच ईरान से भारत अपने नागरिकों को निकालने में जुटा है।  


और पढ़ें