logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गाड़ियां फूंकीं, पथराव किया... कई राउंड फायरिंग; TDP और YSRCP में झड़प

आंध्र प्रदेश में निकाय चुनाव के नामांकन में भयंकर हिंसा हुई है। सत्तारूढ़ टीडीपी और विपक्षी वाईएसआरसीपी के कार्यकर्ता कई स्थानों पर भिड़ गए।

Andhra Pradesh local body elections Violence

आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव में हिंसा। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में शनिवार को तेलुगु देशम पार्टी (TDP) और युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के कार्यकर्ताओं के बीच निकाय चुनाव में नामांकन के बाद भीषण हिंसक झड़प हुई। कडप्पा, मायडुकुर और रायचोटी के नामांकन केंद्रों पर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में भयंकर झड़प हुई। कागीथलापेंटा नामांकन केंद्र और गांधी नगर में पथराव की खबर है। बड़ी संख्या में टीडीपी और वाईएसआरसीपी कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

 

उधर, एक दिन पहले ही पुंगनूर में वाईएसआरसीपी के लोकसभा फ्लोर लीडर और राजमपेट के सांसद पीवी मिथुन रेड्डी के काफिले पर भी हमला हुआ। उन्होंने टीडीपी कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया। रायाचोटी में वाईएसआरसीपी के ऑफिस में तोड़फोड़ की गई। कई वाहनों में आग भी लगाई गई।

 

यह भी पढ़ें: अभिजीत दीपके को मिली सशर्त जमानत, शांति बॉन्ड भरना होगा

पुलिस ने की छह राउंड फायरिंग

पूर्व सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी के निर्वाचन क्षेत्र पुलिवेंदुला में शनिवार को नामांकन के दौरान हिंसा भड़की। यहां एक नामांकन केंद्र में वाईएसआरसीपी के कार्यकर्ताओं ने घुसने का प्रयास किया। उस वक्त टीडीपी के प्रत्याशी और समर्थक केंद्र के अंदर थे। पुलिस ने वाईएसआरसीपी कार्यकर्ताओं को इंतजार करने को कहा, लेकिन हंगामा बढ़ने पर पुलिस को लभग छह राउंड फायरिंग करनी पड़ी।

अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात

कागीथलापेंटा और गांधी नगर नामांकन केंद्र में पथराव से माहौल और तनावपूर्ण हो गया। मायडुकुर नगरपालिका और पुलिवेंदुला में अतिरिक्त पुलिस फोर्स को तैनात किया गया। आंध्र प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार से आरंभ हुई है। इसे दिन से प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में हिंसा भड़की है।

 

यह भी पढ़ें: 'AI या डीपफेक बनाया तो नपेंगे', पर्सनैलिटी राइट पर नेहा शर्मा ने किसे दी धमकी?

टीडीपी पर हिंसा भड़काने का आरोप

कडप्पा के सांसद वाईएस अविनाश रेड्डी ने सीएम चंद्रबाबू नायडू और उनके बेटे पर हमलों को भड़काने का आरोप लगाया। उनका दावा है कि टीडीपी हिंसा से विपक्ष को डराना चाहती है, ताकि विपक्षी नेता चुनाव से दूरी बना ले। उधर, पुलिस ने एहतियाती कदम के तौर पर पूर्व डिप्टी सीएम एसबी अमजथ बाशा और रविंद्रनाथ रेड्डी समेत कई वाईएसआरसीपी नेताओं को घर में नजरबंद किया है।


और पढ़ें