logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'AI या डीपफेक बनाया तो नपेंगे', पर्सनैलिटी राइट पर नेहा शर्मा ने किसे दी धमकी?

अभिनेत्री नेहा शर्मा ने कहा है कि अगर उनके चेहरे से AI वीडियो या तस्वीरें बनाई जाएंगी तो वह कानूनी कार्रवाई करेंगी।

Neha Sharma Bollywood Actress

नेहा शर्मा। Photo Credit: NehaSharma/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अभिनेत्री नेहा शर्मा ने अपने चेहरे और हमशक्ल का इस्तेमाल कर बिना सहमति AI से वीडियो या तस्वीरें बनाने वालों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर कोई ऐसा करता है वह रुक जाए और पोस्ट हटा ले। नेहा शर्मा ने कहा है कि वह वे ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी।

नेहा ने लिखा कि इस तरह के जो भी कंटेंट पहले से पोस्ट किए गए हैं, उन्हें हटा लिया जाए। उनकी पहचान का इस्तेमाल कर AI वीडियो या तस्वीरें बनाने, एडिट करने या फैलाने से बचा जाए। उनके मुताबिक, अपनी छवि खराब करने या उन्हें गलत तरीके से पेश करने के लिए चेहरे का ऐसा इस्तेमाल पूरी तरह अस्वीकार्य है।

यह भी पढ़ें: रजनीकांत की Jailer 2 के आगे पिटीं बॉलीवुड की ये 4 फिल्में, बजट निकालना मुश्किल

नेहा शर्मा, अभिनेत्री:-
जो कोई भी मेरी सहमति के बिना, AI का इस्तेमाल करके मेरे चेहरे या मेरी जैसी दिखने वाली तस्वीरों या वीडियो को बना रहा है, उसे चेतावनी है कि वह तुरंत ऐसा करना बंद कर दे। जो भी कंटेंट पहले ही पोस्ट किया जा चुका है, उसे तुरंत हटा दें। मेरी पहचान का इस्तेमाल करके AI-जनरेटेड वीडियो या तस्वीरें बनाना, एडिट करना या उन्हें फैलाना बंद करें। मेरे चेहरे का इस तरह इस्तेमाल करके मुझे गलत तरीके से पेश करना या मेरी छवि खराब करना बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

फर्जी अकाउंट या AI की आड़ में नहीं बच पाएंगे

नेहा ने कहा कि वह ऐसे कंटेंट को बनाने, पोस्ट करने या फैलाने वाले हर व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कदम उठाएंगी। उन्होंने कहा कि कोई यह न समझे कि फर्जी अकाउंट या AI के पीछे छिपने से वह जवाबदेही से बच जाएगा। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि अपने चेहरे या हमशक्ल के अनधिकृत इस्तेमाल के लिए उनकी सहमति नहीं है। उन्होंने इसे औपचारिक चेतावनी बताया।

 

 



यह भी पढ़ें: 'हिंदूफोबिक है बॉलीवुड', एकता कपूर को क्यों याद आया हिंदुत्व?

नेहा शर्मा, अभिनेत्री:-
मैं अपने चेहरे या मेरी जैसी दिखने वाली तस्वीरों और वीडियो के इस तरह के अनधिकृत इस्तेमाल के लिए अपनी सहमति नहीं देती हूं। इसे एक औपचारिक चेतावनी समझें। ऐसा कंटेंट बनाने, पोस्ट करने या फैलाने के लिए जिम्मेदार हर व्यक्ति के खिलाफ मैं कानूनी कार्रवाई करूंगा। किसी को भी यह नहीं सोचना चाहिए कि किसी फर्जी अकाउंट के पीछे छिपने या AI का इस्तेमाल करने से वे जवाबदेही से बच जाएंगे। इसे तुरंत हटा दें। आपको चेतावनी दी जा चुकी है।

कई सितारे जता चुके हैं चिंता

AI के दुरुपयोग को लेकर दुनियाभर में चिंता बढ़ी है। खासकर सेलिब्रिटी डीपफेक, छेड़छाड़ किए गए वीडियो और पहचान के गलत इस्तेमाल के मामलों से परेशान हैं। ऐसे मामलों में कई कलाकार कानूनी रास्ता भी अपना चुके हैं।

यह भी पढ़ें: 'हनुमान अंश' के बाद देवी देवता के भरोसे बॉलीवुड, लाइन में हैं ये फिल्में

किन कलाकारों ने सुरक्षित की है पर्सनैलिटी राइट?

हाल के दिनों में कई कलाकारों ने अपनी पहचान, छवि और व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए अदालतों का रुख किया है। इनमें अक्षय कुमार , वरुण धवन, अनिल कपूर, शिल्पा शेट्टी, प्रीति जिंटा, कार्तिक आर्यन, मृणाल ठाकुर और सुनील शेट्टी शामिल हैं। इन सितारों ने अपनी तस्वीरों और आवाज के बिना अनुमति इस्तेमाल को लेकर अदालतों का दरवाजा खटखटाया है।

कितनी पुरानी है यह बहस?

भारत में डीपफेक पर बहस रश्मिका मंदाना के मामले के बाद तेज हुई थी। नवंबर 2023 में एक मॉर्फ्ड वीडियो वायरल होने पर रश्मिका ने कहा था कि वह बेहद आहत हैं। उन्होंने लोगों और अधिकारियों से इस मुद्दे को गंभीरता से लेने की अपील की थी।

Related Topic:#Neha Sharma

और पढ़ें