logo

मूड

ट्रेंडिंग:

धूल भरी आंधी और तूफान, दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश ने गर्मी से दी राहत

देशभर में भीषण गर्मी के बीच पिछले 24 घंटों में मौसम ने करवट बदल ली है और बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। आज भी एक दर्जन से ज्यादा राज्यों में बारिश की संभावना है।

Chennai Rain

चेन्नई बारिश, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

देश के कई राज्यों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के भी ऊपर पहुंच चुका है जिससे आम जनजीवन पर बुरा असर पड़ रहा है लेकिन पिछले 24 घंटों में मौसम में बदलाव देखने को मिला है। गर्मी की मार झेल रहे उत्तर भारत के कई राज्यों में कल बारिश और तूफान का दौर शुरू हो गया।  यूपी-बिहार समेत उत्तर भारत के लिए यह काफी राहत भरा रहा। आज भी सुबह से ही उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम खराब है। दिल्ली समेत कई राज्यों में सुबह से ही तूफान चल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आज यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में आंधी बारिश की संभावना है। 

 

मौसम विभाग ने जिन राज्यों में बारिश की संभावना जताई है उनमें दिल्ली भी शामिल है। दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही बारिश और तूफान ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है। मौसम विभाग ने आज यानी 29 अप्रैल को दिल्ली में की बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही तेज आंधी-तूफान का भी अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। मौसम विभाग ने सभी को सर्तक रहने को कहा है। अनुमान है कि इस बारिश से दिल्ली-एनसीआर में तापमान में कमी आएगी। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 

 

यह भी पढ़ें: Live: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग, TMC पर भारी पड़ेगी BJP?

इन राज्यों में आज भी गर्मी 

मौसम विभाग ने भले ही करीब 15 राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया हो लेकिन कुछ राज्य अभी भी ऐसे हैं जिनमें गर्मी का कहर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, आज राजस्थान में मिलाजुला मौसम रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने राजस्थान में आज लू का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, शाम तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है और तूफान चलने की संभावना है। इसके अलावा मध्य प्रदेश में भी गर्मी का असर रहेगा लेकिन लू का अलर्ट नहीं है। 

 

किन राज्यों में पड़ेगी बारिश?

मौसम विभाग ने आज देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिन राज्यों में बारिश होने की संभावना है उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और केरल शामिल हैं। 

पहाड़ों पर मौसम 

हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में कल मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया था। हालांकि, अब हिमाचल में भी तापमान गिरने वाला है। मौसम विभाग ने कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, ऊना, मंडी, सिरमौर, सोलन और ऊना में तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलने की संभावना जताई है। 

 

 

उत्तराखंड के नैनीताल, देहरादून, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़ और चंपावत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। जम्मू-कश्मीर में भी इसी तरह का मौसम देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, श्रीनगर, उधमपुर, राजौरी, कुलगाम, अनंतनाग, जम्मू, पुलवामा, किश्तनार, मुजफ्फराबाद, उधमपुर, बारामूला, पुंछ, कुपवाड़ा में मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। 

 

यह भी पढ़ें: कमजोर मानसून का खतरा, क्या इस साल खाने की थाली महंगी होगी?

पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत

पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में आज सबसे ज्यादा बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार, झाखंड, पश्चमिम बंगाल,  अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज बारिश की संभावना है। इन राज्यों में अगले कई दिनों तक तेज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा।अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में आज भारी बारिश की संभावना है। 


और पढ़ें