logo

मूड

ट्रेंडिंग:

संभल जाएं! पश्चिमी यूपी में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जताया अनुमान

उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में तेज धूप खिलने से सर्दी कम होने लगी है, लेकिन ठंड अभी गई नहीं है। सुबह-शाम लोग स्वेटर पहन रहे हैं।

weather update today

पश्चिमी यूपी में हो सकती है बारिश। Photo Credit- PTI

उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में तेज धूप खिलने से सर्दी कम होने लगी है, लेकिन ठंड अभी गई नहीं है। सुबह-शाम लोग स्वेटर पहन रहे हैं। इसके अलावा तेज हवाओं के चलते दिन में भी ठंड का एहसास बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, 16–17 फरवरी को पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि 15 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ रहेगा।

 

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद जताई गई है। वहीं, मौसम विभाग ने बताया है कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में न्यूनतम तापमान 0-6° डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर राजस्थान, उत्तर मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम एवं मेघालय में 6-12 तापमान डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

 

यह भी पढ़ें: 2026 में कौन सी नई पार्टियों की हो रही एंट्री? बंगाल-तमिलनाडु में होगा खेल?

भारत के मैदानी इलाकों का हाल

मध्य भारत, गुजरात, महाराष्ट्र के कई इलाकों में रात का तापमान 12-15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख गलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में शून्य से भी कम तापमान दर्ज किया गया। IMD ने आगे बताया है कि भारत के मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस राजस्थान के सीकर जिले में दर्ज किया गया।

 

यह भी पढ़ें: उदयपुर-आगरा वंदे भारत एक्सप्रेस दो साल में ही क्यों हो रही है बंद? वजह ये है

24 घंटे बाद मंडराएंगे बादल

उत्तर प्रदेश को लेकर मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि सोमवार (16 फरवरी) को पश्चिमी यूपी के फिरोजाबाद, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, मैनपुरी, इटावा, कांसगज, एटा और हाथरस में काले बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें