logo

ट्रेंडिंग:

उत्तराखंड में बाढ़ से तबाही जारी, 15 की मौत; UP-बिहार में भी अलर्ट

उत्तराखंड और हिमाचल में सोमवार और मंगलवार को हुई बारिश ने भारी तबाही मचाई। इन दोनों राज्यों के साथ देश के कई अन्य राज्यों में आज भी बारिश होने की संभावना है।

Rain

बारिश, Photo Credit: PTI

बारिश का कहर अभी भी जारी है। उत्तराखंड-हिमाचल में सोमवार देर रात हुई बारिश अपने साथ आफत लेकर आई। कई गाड़ियां पानी में बह गईं और लोगों के घर और दुकानें भी बाढ़ की चपेट में आ गए। वहीं इन दोनों राज्यों में अभी भी आफत टलने का नाम नहीं ले रही है। आज भी दोनों राज्यों में अच्छी बारिश की संभावना है। वहीं देश के दूसरे हिस्से में महाराष्ट्र, गोवा, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत में भी लोग भारी बारिश का सामना कर रहे हैं। दिल्ली के लोगों को बारिश से तो राहत मिल गई है लेकिन अब उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।

 

बीते सोमवार और मंगलवार को उत्तराखंड में भारी तबाही देखने को मिल रही है। सोमवार देर रात भारी बारिश के कारण देहरादून के सहस्त्रधारा में बादल फटने के कारण कई गाड़ियां पानी में बह गईं। भारी बारिश से आई तबाही में 15 लोगों की जान चली गई है और 16 लोग लापता बताए जा रहे हैं। बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया जिससे इमारतें, सड़कें और पुल नदियों में बह गए। पिछले दो दिनों में देहरादून में बहुत ज्यादा नुकसान हो चुका है। उत्तराखंड के लोगों को आज भी इस आफत से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, आज पूरे उत्तराखंड में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं बारिश के साथ-साथ तूफान और आसमानी बिजली भी लोगों की समस्याएं बढ़ाएंगे। 

 

यह भी पढ़ें-- गाड़ियां, दुकान, घर सब बहे, बादल फटने से उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही

हिमाचल में तबाही

हिमाचल में 20 जून को आया मानसून अपने साथ आफत लेकर आया। बारिश शुरू होने से अब तक 232 लोगों की मौत हो चुकी है। बादल फटने की 46, अचानक बाढ़ की 97 और लैंडस्लाइड की 140 घटनाओं के कारण 4,504 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

 

सबसे ज्यादा नुकसान मंडी जिले में हुआ और यहां अभी भी आफत टली नहीं है। मंडी जिले में सोमवार देर रात हुई बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए जिसमें एक बस स्टैंड और राज्य परिवहन की कई बसें पानी में बह गईं। इसके साथ ही कई घर और गाड़ियां भी बाढ़ की चपेट में आ गए। हिमाचल में आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश

हिमाचल और उत्तराखंड की ही तरह पूर्वात्तर भारत में भी बारिश लोगों के लिए आफत बनी हुई है। आज भी पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। नागालैंड जैसे राज्यों में लैंडस्लाइड, मडस्लाइड और बाढ़ के कारण भारी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, असम, मेघालय और अरुणाचल समेत पूरे उत्तर भारत में आज भारी बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ-साथ तूफान भी लोगों को परेशान कर सकता है।

 

यह भी पढ़ें-- देहरादून में बादल फटा, पानी में डूबी मुंबई; देशभर में ऐसा रहेगा मौसम 

यूपी-बिहार में अलर्ट

उत्तर प्रदेश में सोमवार और मंगलवार को कई जगहों पर अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे राज्य के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में आज तूफान के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। ऐसा ही कुछ हाल बिहार में भी रहने वाला है। बिहार में मंगलवार को कई जगहों पर हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में अगले दो दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। अगले दो दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश का दौर जारी रह सकता है। 

अन्य राज्यों का हाल

अन्य राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। सोमवार को मुंबई और नवी मुंबई की सड़कों पर लंबा जाम दिखा और कई जगहों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई थी। कल भी महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिस का दौर जारी रहा। महाराष्ट्र में कल हुई भारी बारिश के कारण तीन लोगों की मौत हो गई और 120 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। महाराष्ट्र में कल यानी 18 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। 

 

मध्य प्रदेश में भी मौसम विभाग ने आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में भी तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। ओडिशा, तेलंगाना, झारखंड, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है। 

 

यह भी पढ़ें: कहीं गुस्सा, कहीं समर्थन, भारत-पाक मैच पर क्या कह रहे हैं लोग?

राज्यवार मौसम 

 

 

देश के कुछ ही हिस्से ऐसे हैं जहां आज मौसम साफ रहने के आसार हैं। इनमें देश की राजधानी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान शामिल हैं। मौसम विभाग ने इन सभी जगहों को ग्रीन जोन में रखा है। हालांकि, यहां लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। 

Related Topic:#Weather Today

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap