शेख हसीना समर्थकों ने बांग्लादेश के कई जिलों में भीषण उत्पात मचा रखा है। दिसंबर में वापसी के एलान के बीच बसों-ट्रकों, बैंकों और नेताओं के घरों को फूंका जा रहा है। अवामी लीग समर्थकों ने कई सड़कों को बंद कर दिया है। हसीना के गृह जनपद गोपालगंज के हालात सबसे नाजुक है। बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने भारत और अवामी लीग पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है।
अब तारिक रहमान के बयान पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी। भारत ने कहा कि वह बांग्लादेश के साथ भविष्योन्मुखी, रचनात्मक और सकारात्मक रिश्ते चाहता है। हालांकि मंत्रालय ने बांग्लादेश में फैली हिंसा पर कोई टिप्पणी नहीं की।
यह भी पढ़ें: प्लान रेडी, अमेरिका को भेजा, सिर्फ टाइमिंग का इंतजार; युद्ध पर अमादा नेतन्याहू
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को कहा, 'हमारा रुख पहले जैसा ही है। हम बांग्लादेश के साथ एक सकारात्मक, रचनात्मक और भविष्योन्मुखी संबंध चाहते हैं। एक ऐसा संबंध जो दोनों देशों के साझा इतिहास और वहां के लोगों के समान सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित हो। बांग्लादेश के आंतरिक घटनाक्रम पर मेरी कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।'
https://x.com/ANI/status/2123744327369445650
तारिक रहमान ने क्या आरोप लगाया?
चिकन नेक के करीब बसे लालमोनिरहाट जिले में गुरुवार को तारिक रहमान ने एक नहर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने शेख हसीना की अवामी लीग और भारत पर बांग्लादेश में हिंसा भड़काने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'सीमा पार का देश, जहां वे (शेख हसीना) भाग गई हैं, उनका मालिक है। उन मालिकों को संतुष्ट करने के लिए उन्होंने बांग्लादेश और उसके लोगों के खिलाफ साजिश करना शुरू कर दिया है।'
किसी भी भगोड़े आतंकवादी को पेट्रोल बम फेंककर दिल्ली से बांग्लादेश वापस नहीं लाया जा सकता। वापसी असल में प्रत्यर्पण संधि के माध्यम से होगी। - हुमायूं कबीर, विदेश राज्य मंत्री, बांग्लादेश।
सांसद, मंत्री और यूनुस का घर फूंका
गोपालगंज समेत 20 जिले भीषण हिंसा की चपेट में है। बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश की 97 टुकड़ियों को तैनात किया गया है। तोड़-फोड़ की आशंका के बीच ढाका एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अवामी लीग ने एक दिन पहले ही 19 नवंबर से देशव्यापी लॉकडाउन का एलान किया है।
यह भी पढ़ें: 'पाकिस्तान आतंकवाद फैलाता है, उससे बातचीत असंभव', राहुल गांधी ने दिया जवाब
प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर के पुश्तैनी घर को फूंक दिया। वहीं चटगांव स्थित मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर में भी आगजनी की गई। गोपालगंज में सत्तारूढ़ बीएनपी के दो सांसदों के घरों को तोड़पोड़ के बाद फूंका गया। हिंसा में अब तक 4 लोगों की मौत हुई है।
बांग्लादेश पुलिस के मुताबिक पिछले 12 दिनों में हसीना समर्थकों ने 74 से अधिक गाड़ियों को फूंक दिया। देशभर में 78 से अधिक स्थानों पर देसी बमों से हमला किया। अकेले ढाका में अवामी लीग से जुड़े 107 लोगों को पकड़ा गया है।