दिल्ली के जंतर-मंतर पर जा रहे प्रदर्शनकारियों को लगातार रोका जा रहा है। शुक्रवार को दिल्ली की सड़कों पर उतरे लोग जहां तक पहुंच पाए वहीं से नारेबाजी करते दिखे। दिल्ली पुलिस ने भले ही प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर पर इकट्ठा नहीं होने लिया लेकिन प्रदर्शनकारी 'वोट चोर, गद्दी छोड़' और 'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद' के नारे लगाते दिखे। इस बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर लोगों के बीच नाराजगी बढ़ती जा रही है।
पुलिस जंतर मंतर के आस पास के चार किलोमीटर के इलाक़े में धारा 163 लागू कर रखी है। पांच या इससे अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी है। पुलिस से इलाके को बैरीकेडिंग से नाकेबंदी इस तरह से की है कि एक भी प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर रोड पर नहीं पहुंच पा रहा है।
पुलिस मुस्तैदी से लोगों को डिटेन करके बसों में भर रही है। इसी बीच एक प्रदर्शनकारी ने खबरगांव से बात करते हुए कहा, ‘जंतर मंतर एक ऐसी जगह है, जहां अपनी बात कहने का अधिकार हमें संविधान देता है लेकिन पूरी दिल्ली को छावनी बना दिया गया है। हमें अपनी बात कहने का पुलिस अधिकार नहीं दे रही है।’
प्रदर्शनकारी ने आगे कहा, ‘हम ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हैं और उनके इस्तीफे तक प्रदर्शन करेंगे और ज़रूरत पड़ने पर संसद को घेरेंगे। ज्ञानेश कुमार को फांसी होनी चाहिए क्योंकि वह लोकतंत्र का हत्यारा है। हत्यारों को फांसी होनी चाहिए।’