logo

ट्रेंडिंग:

देश को मिलेगी पहली लेस्बियन सांसद, कौन हैं सीनियर वकील मेनका गुरुस्वामी?

टीएमसी ने मेनका गुरुस्वामी के अलावा, पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, बंगाल के पूर्व डीजीपी राजीव कुमार और अभिनेत्री कोयल मल्लिक को उम्मीदवार बनाया है।

who is maneka guruswamy

मेनका गुरुस्वामी। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को ऐतिहासिक फैसला लेते हुए देश की संसद में पहली LGBTQ समुदाय से संबंध रखने वाली मेनका गुरुस्वामी को राज्यसभा के लिए नामित किया। मेनका पश्चिम बंगाल से टीएमसी की राज्यसभा के लिए उम्मीदवार होंगी, जिसके लिए 16 मार्च को चुनाव होंगे। पार्टी ने मेनका गुरुस्वामी के साथ में तीन अन्य को भी राज्यसभा के लिए नामित किया है। 

 

गुरुस्वामी के अलावा, टीएमसी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, बंगाल के पूर्व डीजीपी राजीव कुमार और अभिनेत्री कोयल मल्लिक को उम्मीदवार बनाया है। मेनका गुरुस्वामी पेशे से वकील हैं। वह सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ वकील हैं। टीएमसी ने X पर एक पोस्ट में कहा, 'हम उन्हें दिल से बधाई और शुभकामनाएं देते हैं। उम्मीद है कि सभी तृणमूल कांग्रेस की मजबूती की हमेशा रहने वाली विरासत और हर भारतीय के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए उसकी प्रतिबद्धता को बनाए रखेंगे।'

 

यह भी पढ़ें: उत्तर भारत में बढ़ेगी गर्मी, पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश का दौर जारी

मेनका गुरुस्वामी कौन हैं?

मेनका गुरुस्वामी सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील हैं। गुरुस्वामी देश की उन वकीलों में शामिल रही हैं, जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट में LGBTQ समुदाय के लिए ऐतिहासिक संवैधानिक केस लड़ा था। इसके बाद साल 2018 में IPC की धारा 377 के रद्द होने के बाद भारत में समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया गया था।

मेनका गुरुस्वामी ने साल 1997 में भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल अशोक देसाई के अंडर अपना करियर शुरू किया। अशोक देसाई को वह अपना मेंटर मानती हैं। इस दौरान उन्होंने मुख्य रूप से लिटिगेशन और संवैधानिक मामलों पर काम किया।

 

 

 

ऑक्सफोर्ड और हार्वर्ड से पढ़ाई

अपनी इंटर्नशिप के डेढ़ साल बाद, वह आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी चली गईं। साल 2001 में ऑक्सफोर्ड से BCL और हार्वर्ड से LLM पूरा करने के बाद, उन्होंने न्यूयॉर्क में डेविस पोल्क और वार्डवेल में एसोसिएट के तौर पर कुछ समय काम किया। बाद में वह भारत लौट आईं और राजधानी दिल्ली में बस गईं।

 

यह भी पढ़ें: 'मोदी जी! अब केजरीवाल का कत्ल ही करवाना होगा', कोर्ट के फैसले के बाद बोले AK

प्रभावशाली ग्लोबल थिंकर्स की लिस्ट में शामिल

उन्हें फॉरेन पॉलिसी मैगजीन की 2019 की 100 सबसे प्रभावशाली ग्लोबल थिंकर्स की लिस्ट में शामिल किया गया था। इसके अलावा उन्हें अपनी पार्टनर अरुंधति काटजू के साथ, टाइम मैगजीन की 2019 की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में भी शामिल किया गया था।

 

खास बात यह है कि मेनका गुरुस्वामी की एक तस्वीर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के रोड्स हाउस के मिलनर हॉल में लगाया गया है। यह सम्मान पाने वाली वह पहली भारतीय और दूसरी महिला हैं। इसके अलावा मेनका गुरुस्वामी ने हाल ही में प्रशांत किशोर की कंपनी I-PAC के ऑफिस में ईडी की तलाशी को चुनौती देने वाली कोर्ट की कार्रवाई में टीएमसी की तरफ से पैरवी की।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap