logo

मूड

ट्रेंडिंग:

500 रुपये के नोट बंद कराना चाहते हैं चंद्रबाबू, इससे कम हो जाता है भ्रष्टाचार?

नोटबंदी के 10 साल होने के मौके पर आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने मांग कर डाली है कि 500 रुपये के नोट बंद कर दिए जाने चाहिए। उन्होंने इसे भ्रष्टाचार से जोड़ा है। 

चंद्रबाबू नायडू ने बड़े नोटों पर उठाए सवाल

चंद्रबाबू नायडू ने बड़े नोटों पर उठाए सवाल, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हाल ही में एक नई बहस छेड़ दी है। नोटबंदी के 10 साल बीतने के बाद चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि वह प्रधानमंत्री से पहले भी कह चुके हैं और एक बार फिर मांग करेंगे कि 500, 1000 और 2000 के नोट बंद कर दिए जाएं। उनका कहना है कि बड़े नोट की वजह से भ्रष्टाचार होता है इसलिए सिर्फ 100 और 200 के नोट होने चाहिए। भारत में 1000 और 2000 रुपये के नोट पहले ही प्रचलन से बाहर हो चुके हैं लेकिन अब चंद्रबाबू नायडू 500 रुपये के नोट को भी भ्रष्टाचार से जोड़ते हुए इसे बंद करने की मांग करते हैं। उनकी बातों का मिलान अगर दुनिया के सबसे कम भ्रष्टाचार वाले देशों की सूची से मिलाएं तो उनकी बात में दम नजर आता है। दुनिया में सबसे कम भ्रष्टाचार वाले तीन डेनमार्क, फिनलैंड और सिंगापुर में भी इस तरह की कार्रवाई हो चुकी है। अब डेनमार्क में सबसे बड़ा नोट 500 क्रोनर का, फिनलैंड में सबसे बड़ा नोट 200 यूरो का और सिंगापुर में सबसे बड़ा नोट 100 सिंगापुर डॉलर का है।

 

भारत में साल 2016 में जब नोटबंदी की गई थी तब 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को बंद कर दिया गया था। इनकी जगह पर 500 रुपये और 2000 रुपये के नए नोट लाए गए थे। समय के साथ 2000 रुपये के नोट भी वापस ले लिए गए और अब भारत की करेंसी में सबसे बड़ा नोट 500 रुपये का ही है। इससे छोटे 100, 50, 20, 10, 5, 2 और 1 रुपये के नोट देखे जा सकते हैं। इसके अलावा, 1, 2, 5, 10 और 20 रुपये के सिक्के भी चलन में हैं। 500 रुपये के नए नोट लाने के बावजूद नकली नोटों का चलन कम नहीं हुआ है और यह बार भारत के रिजर्व बैंक ने भी स्वीकार की है। इस बीच चंद्रबाबू नायडू ने अलग बहस छेड़ दी है।  

क्या बोले चंद्रबाबू नायडू?

चंद्रबाबू नायडू ने कहा, 'हम एनडीए के लोगों ने एक नया ट्रेंड शुरू कर दिया है। राजनीति पैसों के बारे में नहीं होनी चाहिए। यह जनता की सेवा के मकसद से होनी चाहिए। चुनाव में पैसे बांटे बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है और एनडीए ने काफी हद तक इसे कम भी किया है।'

 

यह भी पढ़ें: सरकारी खातों से 22.10 करोड़ गायब, BJP का सवाल- कहां हैं CM विजय?

 

तेलुगू देशम पार्टी के मुखिया और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को कहा, 'हम 24X7 और चुनाव दर चुनाव काम कर रहे हैं। चुनाव के दौरान यह स्थिति कैसे आ गई? मैंने कई प्रयास किए हैं। मैंने ही डिजिटल करेंसी का प्रस्ताव रखा था और एक रिपोर्ट दी थी। उस दिन भी मैंने प्रधानमंत्री से मांग की थी और आज भी कर रहा हूं। हम इस मुद्दे को उठाते रहेंगे। 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट खत्म कर दिए जाने चाहिए और सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट होने चाहिए। अगर तकनीक परेफ्कट है तो वेल्थ क्रिएशन मुश्किल नहीं है और गरीबी दूर करना भी मुश्किल नहीं है। हर जगह सिस्टम में खामी है और अलग-अलग तरह का भ्रष्टाचार है। हमने इसे खत्म करने की कोशिश की है।'

 

टॉप 10 अर्थव्यवस्थाओं में सबसे बड़े नोट

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की अक्तूबर 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक शीर्ष 10 अर्थव्यवस्था वाले देशों में अमेरिका, चीन, जर्मनी, जापान, यूनाइटेड किंगडम, भारत, फ्रांस, रूस, इटली और ब्राजील हैं। इन 10 में से जापान ऐसा देश है जहां सबसे बड़ा नोट 10 हजार येन का है। इन 10 देशों में दूसरे नंबर पर रूस दूसरे नंबर पर जहां सबसे बड़ा नोट 5000 रूबल का होता है। बाकी किसी भी देश में 500 से बड़ा नोट नहीं चलता। फ्रांस, इटली और जर्मनी में 500 के नोट अब नहीं जारी किए जा रहे हैं और ये देश भी 200 के नोट की ओर जा रहे हैं। अमेरिका में 100, चीन में 100, यूनाइटेड किंगडम में 50 और ब्राजील में अधिकतम 200 का ही नोट होता है।   

 

यह भी पढ़ें: Canva ने कर्मचारियों को नौकरी से निकाला तो लगा दी लॉटरी, भारत में क्या है नियम?

छोटे नोट से कम होता है भ्रष्टाचार?

चंद्रबाबू नायडू ने तर्क दिया है कि नोट छोटे होंगे तो भ्रष्टाचार कम होगा। इसके लिए हमने ट्रांसपैरेंसी इंटरनेशनल के करप्शन परसेप्शन इंडेक्स (CPI) 2025 के आंकड़े चेक किए। 10 फरवरी 2026 को जारी यह इंडेक्स बताता है कि 10 सबसे कम भ्रष्टाचार वाले देशों में सिर्फ 2 ऐसे हैं जहां सबसे बड़ा नोट 1000 का है। बाकी के 8 देशों में 200 या 500 के नोट ही सबसे बड़े हैं। इस लिस्ट में संयुक्त रूप से आए आइसलैंड में सबसे बड़ा नोट 10000 क्रोनर का चलता है।

 

सबसे कम भ्रष्टाचार वाले डेनमार्क में पहले 1000 क्रोनर का नोट चलता था लेकिन अब उसे वापस ले लिया गया है। अब वहां सबसे बड़ा नोट 500 का है। फिनलैंड में 500 यूरो की जगह अब सबसे बड़ा नोट 200 का है। इसी तरह सिंगापुर में पहले 1000 और 10 हजार के नोट भी थे लेकिन अब सबसे बड़ा नोट 100 का है। न्यूजीलैंड में 100, नार्वे में 500, स्वीडन और स्विटजरलैंड में 1000, लग्जमबर्ग, नीदरलैंड और जर्मनी में सबसे बड़ा नोट 200 का है।

 

यह भी पढ़ें: 'औरतों को चोरी-छिपे देखते', बिल क्लिंटन से मुलाकात पर सोनिया गांधी ने क्या लिखा?

 

ये आंकड़े यह जरूर दिखाते हैं कि कम भ्रष्ट देशों में से ज्यादातर ऐसे हैं जहां छोटे नोट चलते हैं। हालांकि, भारत पर अभी तक इसका असर नहीं दिखता है। भ्रष्टाचार के लिए करेंसी, संपत्ति, सोने और कई अन्य चीजों का इस्तेमाल होता है। CPI के आंकड़े बताते हैं कि 2016 में हुई नोटबंदी के समय भारत का CPI स्कोर 100 में से 40 था और तब भारत 180 देशों में से 79वें नंबर पर था। 2025 में भारत का स्कोर 39 था और भारत 91 नंबर पर पहुंच गया था। 2024 में भारत का स्कोर 38 हो गया था और वह 96 तक चला गया था जो कि बीते 10 साल में उसकी सबसे निचली रैंकिंग है।

 

इससे स्पष्ट होता है कि नोटों को छोटा करने से कम से कम भारत में अभी तक भ्रष्टाचार के स्तर में कमी नहीं आई है। शायद यही वजह है कि चंद्रबाबू नायडू 500 रुपये के नोट को भी बंद कर देना चाहते हैं। 

Related Topic:#Chandrababu Naidu

और पढ़ें