logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सरकारी खातों से 22.10 करोड़ गायब, BJP का सवाल- कहां हैं CM विजय?

तमिलनाडु सरकार के बैंक खातों से 22.10 करोड़ रुपये निकाले जाने पर भारतीय जनता पार्टी ने विजय सरकार से जवाब मांगा है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय। Photo Credit: VinojBJP/X

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय। Photo Credit: VinojBJP/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की 22.10 करोड़ रुपये के एक कथित बैंक घोटाले को लेकर आलोचना की है। तमिलनाडु सरकार के बैंक खातों से 22.10 करोड़ रुपये निकाले गए हैं, जिसका हिसाब नहीं मिल रहा है। 

बीजेपी ने TVK के नेतृत्व वाली सरकार पर प्रशासनिक लापरवाही का आरोप लगाया है। भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि सार्वजनिक पैसे की सुरक्षा करने जिम्मेदारी सत्तारूढ़ दल की होती है। अगर ऐसा नहीं हो रहा है तो यह शर्मनाक है।

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में TVK विधायक पर लगा महिला कलेक्टर से छेड़छाड़ का आरोप

'कहां हैं मुख्यमंत्री विजय...?' CM विजय ने क्या पूछा?

तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी के सचिव विनोज पी सेल्वम ने कहा, 'जब तमिलनाडु की जनता जवाब मांग रही है, तब मुख्यमंत्री विजय कहां हैं। साइबर अपराधी सरकारी भुगतान प्रणाली में कैसे घुसे और करोड़ों रुपये के लेनदेन कैसे हो गए। सुरक्षा जांच, वित्तीय नियंत्रण और निगरानी की व्यवस्था कहां थी।'

क्या है 22.10 करोड़ ठगी का केस?

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि तमिलनाडु सरकार के बैंक खातों से 22.10 करोड़ रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। वीपी सेल्वम के मुताबिक रामनाथपुरम से 14 करोड़ रुपये, नागपट्टिनम से 3.10 करोड़ रुपये और तिरुप्पुर से 5 करोड़ रुपये निकाले गए। तीन जिलों के कई सरकारी खाते इसकी चपेट में आए।

जांचकर्ता लेनदेन की कड़ियां जोड़ रहे हैं। वे यह भी देख रहे हैं कि इसमें स्थानीय बैंक कर्मियों की भूमिका थी या हैक किए गए लॉगिन विवरण का इस्तेमाल हुआ। पुलिस को शक है कि नाइजीरिया में बैठा कोई अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधी गिरोह इसमें शामिल हो सकता है।

BJP ने विजय सरकार को निशाना क्यों बनाया?

वीपी सेल्वम ने कहा कि ये पैसे ग्रामीण विकास, जरूरी सेवाओं और जनकल्याण के लिए थे। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु को पारदर्शी जवाब, मजबूत संस्थाएं और ऐसी सरकार चाहिए जो जनता के पैसे की हिफाजत कर सके। उनका दावा है कि घटना विजय सरकार के प्रशासनिक नियंत्रण, जवाबदेही और तैयारी पर एक और सवाल खड़ा करती है।

यह भी पढ़ें: घर छोड़ने के बहाने कार में बैठाकर किया यौन शोषण करने का आरोप, TVK नेता गिरफ्तार

हैशटैग और फैन क्लब से चल रही सरकार?

वीपी सेल्वम ने सत्तारूढ़ TVK तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि हर पार्टी का आईटी विंग होता है, लेकिन तमिलनाडु में पहली बार एक अभिनेता के फैन क्लब और उसकी सोशल मीडिया फौज ने ट्रेंडिंग हैशटैग से निकलकर राज्य सरकार चलाना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि हैशटैग संभालना और राज्य चलाना दो अलग काम हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों के बीच जनता से संवाद की कमी की बात भी कही।

TVK सरकार को सत्ता संभाले छह महीने हुए हैं। इस दौरान सरकार के प्रशासनिक कामकाज पर कई बार सवाल उठे हैं। BJP ने अब इस कथित बैंक धोखाधड़ी के बहाने सरकार की वित्तीय निगरानी और प्रशासनिक तैयारी पर सवाल उठाए हैं।

Related Topic:#Joseph Vijay

और पढ़ें