logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कहीं फ्लीट कम, कहीं यात्राएं थमीं, PM मोदी की अपील पर राज्यों ने क्या कदम उठाए?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से एक साल तक, सोना न खरीदने, विदेश यात्राएं टालने और सीमित संसाधनों के इस्तेमाल की अपील की थी। अब राज्यों ने बड़े कदम उठाए हैं।

Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचाने और अनावश्यक खर्च कम करने की अपील के बाद कई राज्यों की सरकारों ने मंगलवार को सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। राज्यों ने सरकारी काफिलों को छोटा करने, विदेश यात्राओं पर रोक और वर्चुअल मीटिंग्स बढ़ाने जैसे कदम उठाए हैं।

ये कदम, उत्तर प्रदेश से लेकर महाराष्ट्र तक की सरकारों ने उठाए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि बीजेपी और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, इसे लेकर जल्द बड़ा फैसला कर सकते हैं। अभी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की देश के 20 से ज्यादा राज्यों में सरकार है।

यह भी पढ़ें: देश में आलोचना, तेल संकट बढ़ा, 5 देशों की विदेश यात्रा पर क्यों जा रहे PM मोदी?

उत्तर प्रदेश सरकार ने क्या कदम उठाए?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों और अधिकारियों के काफिलों में वाहनों की संख्या 50 फीसदी तक कम करने का आदेश दिया है। विभागों को वर्चुअल मीटिंग्स बढ़ाने और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने को कहा है।

दिल्ली सरकार ने क्या फैसला लिया है?

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि वे और उनके सभी कैबिनेट सहयोगी जरूरत के हिसाब से कम वाहनों का इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने कारपूलिंग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को प्राथमिकता देने की बात कही। दिल्ली के मंत्री अशीष सूद मेट्रो से यात्रा करके कोर्ट गए।

यह भी पढ़ें: PM ने कहा, 'सोना मत खरीदो', राहुल गांधी ने घेरा, कहा- 'उपदेश ही नाकामी के सबूत'

मध्य प्रदेश सरकार ने क्या कदम उठाए?

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजनीतिक वाहन रैलियों पर पूरी तरह रोक लगा दी है। अपने काफिले को भी 13 से घटाकर सिर्फ 8 वाहनों का कर दिया है।


मध्य प्रदेश सरकार ने क्या कदम उठाए?

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजनीतिक वाहन रैलियों पर पूरी तरह रोक लगा दी है। अपने काफिले को भी 13 से घटाकर सिर्फ 8 वाहनों का कर दिया है।

महाराष्ट्र ने क्या कदम उठाए हैं?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने मंत्रियों को निर्देश दिया है कि सरकारी विमान का इस्तेमाल सिर्फ जरूरी सरकारी काम के लिए ही करें। इसके लिए उनको खुद मुख्यमंत्री की अनुमति लेनी होगी। कई मंत्री अब यात्राएं कम कर रहे हैं और मीटिंग्स ऑनलाइन कर रहे हैं। 

 

सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार ने फ्रांस के कान्स फिल्म फेस्टिवल की अपनी यात्रा रद्द कर दी और कहा कि वे वर्चुअली शामिल होंगे। महाराष्ट्र में 22 विधायकों के जापान दौरे को भी रद्द किए जाने की संभावना है। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और अन्य मंत्री अब जिला अधिकारियों को मुंबई बुलाने की बजाय ऑनलाइन मीटिंग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सोना, तेल और खाद कम खरीदने की बात क्यों कर रहे PM मोदी? सच बताएंगे आंकड़े

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील क्या थी?

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से अपील की थी कि इलेक्ट्रिक वाहनों का ज्यादा इस्तेमाल करें, माल ढुलाई रेलवे से करें और कोविड के समय जैसा वर्क फ्रॉम होम फिर से शुरू करें। 

केंद्र सरकार का निर्देश नहीं, सिर्फ पीएम मोदी की अपील

अभी केंद्र सरकार की तरफ से कोई औपचारिक नीति नहीं आई है, इसलिए राज्य अपने स्तर पर कदम उठा रहे हैं।समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस अपील पर भाजपा की आलोचना की है।


और पढ़ें